रामनगरी अयोध्या में धूमधाम से मनाया गया सपा प्रमुख अखिलेश यादव का जन्मदिन
(राजन तिवारी सिटी रिपोर्टर)
अयोध्या।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव का जन्मदिन बुधवार को रामनगरी अयोध्या में सेवा, समर्पण और उत्साह के साथ धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के नेताओं एवं कार्यकर्ताओं ने विभिन्न सामाजिक और धार्मिक कार्यक्रम आयोजित कर उनके दीर्घायु एवं उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।नि0 सपा जिलाध्यक्ष पारसनाथ यादव के नेतृत्व में डॉ. लोहिया इंटर कॉलेज, शेरपुर-खपरैला बाजार में बृहद पौधरोपण अभियान चलाया गया। इसके बाद समाजवादी पार्टी कार्यालय लोहिया भवन, गुलाबबाड़ी में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच सपा नि0 जिला अध्यक्ष पारसनाथ यादव ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम प्रभु श्रीरामचंद्र जी घर में चढ़ावें की हुई डकैती को सबसे पहले समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने खुलासा कराया जिससे भगवान राम के में हो रही चढ़ावें की लूट बंद हुई और अयोध्या वासियों तथा सपा के कार्यकर्ता, नेता व पदाधिकारियों ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव के स्वस्थ, दीर्घ एवं यशस्वी जीवन की मंगलकामना की,और भारतीय जनता पार्टी की बुद्धि की शुद्धि के लिए यज्ञ किया गया जिससे राम के घर में पड़ रही डकैती चढ़ावा पर लूट डकैती बंद हो जाए और भारतीय जनता पार्टी को होश आए उनकी बुद्धि सही से काम करे।जन्मदिन के उपलक्ष्य में अम्मा की रसोई के माध्यम से हजारों जरूरतमंदों को भोजन कराया गया। वहीं पार्टी कार्यालय में नेताओं और कार्यकर्ताओं ने केक काटकर जन्मदिन मनाया तथा मिठाई बांटकर एक-दूसरे को शुभकामनाएं दीं।वक्ताओं ने कहा कि अखिलेश यादव सामाजिक न्याय, विकास और लोकतांत्रिक मूल्यों के सशक्त प्रहरी हैं तथा उनके नेतृत्व में समाजवादी विचारधारा लगातार मजबूत हो रही है। सपा के निवर्तमान प्रवक्ता लवलेश पांडेय ने बताया कि इस अवसर पर पूर्व मंत्री आनंद सेन यादव, जिला महासचिव बख्तियार खान, जिला उपाध्यक्ष आकिब खान, बाबूराम गोंड, रामकरण यादव, शिवकुमार यादव, गोविंद विश्वकर्मा, अंसार अहमद,सीताराम यादव, वसी हैदर गुड्डू, राकेश चौरसिया, रामबरन यादव, जितेंद्र यादव, जुनैद खान, विशाल यादव, जगराम यादव, पूजा वर्मा, हरिकिशन यादव ‘पिंटू’, अवनीश विश्वकर्मा, अमन यादव, सोनू विश्वकर्मा,अखंड यादव,जय सिंह राणा, चौधरी राकेश राणा एडवोकेट, शशीनंद एडवोकेट, वीरेंद्र यादव एडवोकेट, शिव यादव एडवोकेट सहित बड़ी संख्या में समाजवादी पार्टी के पदाधिकारी, कार्यकर्ता एवं समर्थक उपस्थित रहे
।

