ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
नई दिल्ली। इंस्पायर अवार्ड मॉनक योजना 2021 में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तर प्रदेश राज्य से एकमात्र चयनित लखनऊ मण्डल के रायबरेली जनपद के बाल वैज्ञानिक नैतिक श्रीवास्तव अपने नवाचारी मॉडल को अपने मार्गदर्शक शिक्षक शिवांग अवस्थी के साथ राष्ट्रपति भवन नई दिल्ली में 13 अप्रैल तक लगने वाली भव्य विज्ञान प्रदर्शनी में मॉडल को शोकेश किये।
लखनऊ मण्डल के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि प्रत्येक वर्ष इन्सपायर अवार्ड मॉनक योजना में पूरे भारत वर्ष से कुल 60 उत्कृष्ट नवाचारी वैज्ञानिक मॉडल का चयन किया जाता है, वर्ष 2021 में पूरे भारत से चयनित 60 उत्कृष्ट मॉडल्स में उत्तर प्रदेश राज्य से एकमात्र नैतिक श्रीवास्तव के मॉडल का चयन किया गया था,जिसके उपलक्ष्य में नैतिक को केन्द्र सरकार की ओर से दस दिन की विदेश यात्रा का भी अवसर प्रदान किया जा चुका है।
अब नैतिक श्रीवास्तव ने लखनऊ मण्डल का गौरव बढ़ाते हुए राष्ट्रपति भवन परिसर में अपने मॉडल को शोकेश किया है जिसको देखने के लिए भारत के विभिन्न राज्यों से विज्ञान वर्ग के टीचर्स आएंगे,उक्त प्रदर्शनी 13 अप्रैल 2023 लगी रहेगी
नैतिक श्रीवास्तव एक बेहद सामान्य परिवार के विद्यार्थी हैं जो क्लास 10 में रहकर ही नेत्रहीनों के लिए उपयोगी चश्मा जैसा नवाचारी मॉडल बनाया है।
नैतिक श्रीवास्तव व उनके मार्गदर्शक शिक्षक शिवांग अवस्थी को जे डी सुरेन्द्र कुमार तिवारी,डी डी आर ओम प्रकाश मिश्र,लखनऊ मण्डल के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार,रायबरेली जनपद के डी आई ओ एस ओमकार राणा ने मण्डल का मान बढ़ाने के लिए बधाई दी है।

