राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (आर ई पी) से लाभान्वित होंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी

*राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (आर ई पी) से लाभान्वित होंगे माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थी*
● अपर सचिव प्रशासन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज कार्यालय द्वारा निर्देश जारी
●सचिव स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग शिक्षा मंत्रालय भारत सरकार की पहल
●लखनऊ मण्डल के अधिक से अधिक विद्यार्थियों को लाभान्वित करना है हमारा लक्ष्य
●इसका लक्ष्य विद्यार्थियों में उनके आयु वर्ग के अनुरूप गैर शैक्षणिक मनपसन्द पुस्तकों के पढ़ने की आदतों को बढ़ावा देना है

लखनऊ 24 दिसम्बर 2025

माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश, प्रयागराज कार्यालय के अपर सचिव प्रशासन द्वारा जारी किए गए पत्र के अनुपालन में अब लखनऊ मण्डल के माध्यमिक विद्यालयों के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अतिरिक्त राष्ट्रीय ई पुस्तकालय डिजिटल प्लेटफॉर्म द्वारा गैर शैक्षणिक पुस्तकों के उत्कृष्ट संग्रह से लाभान्वित होने का अवसर प्राप्त होगा
● मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि अपर सचिव प्रशासन माध्यमिक शिक्षा परिषद उत्तर प्रदेश प्रयागराज द्वारा जारी निर्देश राष्ट्रीय ई पुस्तकालय (आर ई पी) एक ऐसा निःशुल्क डिजिटल प्लेटफॉर्म है जिसमें माध्यमिक विद्यालयों में अध्ययनरत छात्र छात्राओं के राष्ट्रीय शिक्षा नीति 2020 की शिक्षण संरचना के अनुरूप पुस्तकों को चार आयु उपयुक्त श्रेणी में वर्ग के अनुरूप व्यवस्थित रूप से संगठित किया गया है

पहला 3 से 8 वर्ष आयु वर्ग

दूसरा 8 से 11 वर्ष आयु वर्ग

तीसरा 11 से 14 वर्ष आयु वर्ग

चौथा 14 वर्ष से अधिक आयु वर्ग

●डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि लखनऊ मण्डल के विद्यार्थियों को उनके पाठ्यक्रम के अतिरिक्त उनकी पसंदीदा भाषा में कहानियां, भारत के महान विभूतियों द्वारा रचित पुस्तकों ,विज्ञान से सम्बन्धित विभिन्न मॉड्यूल्स आदि संग्रह राष्ट्रीय ई पुस्तकालय प्लेटफॉर्म पर निःशुल्क उपलब्ध रहेंगी,कोई भी विद्यार्थी अपने पाठ्यक्रम के अध्ययन से बचे अतिरिक्त समय में इन पुस्तकों को पढ़कर आनन्द का अनुभव कर सकेंगे
●राष्ट्रीय ई पुस्तकालय से सम्बंधित विस्तृत जानकारी वेबसाइट

https://ndl.education.gov.in/home

पर उपलब्ध है

● संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार ने लखनऊ मण्डल के मण्डलीय सहायक शिक्षा निदेशक बेसिक तथा सभी 6 जिलों हरदोई,लखीमपुर खीरी, लखनऊ,सीतापुर, उन्नाव,रायबरेली के डी. आई.ओ.एस. को जारी निर्देश का पालन करते हुए अपने अपने अधिकार क्षेत्र के समस्त विद्यालयों में पढ़ने वाले अधिक से अधिक छात्र छात्राओं का आर ई पी में पंजीकरण करवाकर उनको लाभान्वित करने के निर्देश अग्रसारित किये हैं
● मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि राष्ट्रीय ई पुस्तकालय का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को उनकी पसन्द के साहित्य,कहानियां और बहुभाषी सामग्री प्रदान करते हुए उनके पठन को सुगम एवं आनंददायक बनाना है

*डॉ दिनेश कुमार,मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी, लखनऊ मण्डल* 🌹🙏🏻🙏🏻🌹

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *