रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ और इनरव्हील क्लब द्वारा चेतना स्कूल में स्पेशल बच्चों के लिए “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

रोटरी क्लब ऑफ़ लखनऊ और इनरव्हील क्लब द्वारा चेतना स्कूल में स्पेशल बच्चों के लिए “अभिव्यक्ति” कार्यक्रम का आयोजन किया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। चेतना स्कूल फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन, अलीगंज, में विभिन्न स्कूल्स – ज्योति, चेतना स्कूल, सीमा सेवा संस्थान, वाणी प्रदा, पाईसम, आशा अववा, रेनबो इत्यादि स्कूल्स से आये बच्चों के बीच उनके सम्पूर्ण विकास के लिए विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया। सभी बच्चों ने बढ़ -चढ़ कर हिस्सा लिया और इनाम भी जीते। सभी टीचर्स अभिभावकों व मेंबर्स ने बच्चों के रंगोली, मेंहदी, आर्ट, क्राफ्ट व डांस प्रतियोगिताओं को सराहा। मुख्य अतिथि इनरव्हील की पीडीसी वर्षा विनय कुमार व गेस्ट ऑफ़ ऑनर शिखा भार्गव थी।
कार्यक्रम में प्रेसिडेंट संगीता मित्तल ने बताया कि हम सब के लिये बहुत हर्ष की बात है कि हम इस तरह के कार्यक्रम का आयोजन कर पाये क्योंकि इसमें बहुत मेहनत लगती है। इनरव्हील क्लब की प्रेसिडेंट मालविका गुप्ता के अनुसार बच्चों के साथ साथ टीचर्स ने भी बहुत मेहनत की थी।
कार्यक्रम में सुभाष विद्यार्थी,
वाई के गोयल, नरेश अग्रवाल, अशोक टंडन, संगीता मरवाहा, स्तुति मित्तल,कर्णिका, अर्चना अग्रवाल, अलका बंसल, शिखा राज, कविता, इन्दु व इनरव्हील के मेंबर्स भी उपस्थित थे। प्रोग्राम की MOC PP वंदना अग्रवाल थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *