रोडवेज संयुक्त परिषद चुनाव मे अनिरुद्ध सिंह अध्यक्ष व अरविंद आचार्य मंत्री पद पर हुए निर्वाचित

रोडवेज संयुक्त परिषद चुनाव मे अनिरुद्ध सिंह अध्यक्ष व अरविंद आचार्य मंत्री पद पर हुए निर्वाचित

फोटो

अयोध्या।शुक्रवार को संयुक्त परिषद शाखा,अयोध्या रोडवेज का एक वर्षीय चुनाव रोडवेज परिसर मे शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।चुनाव में कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपने मताधिकार का प्रयोग किया।जिसमे अनिरुद्ध सिंह अध्यक्ष,अरविंद आचार्या मंत्री, धर्मेंद्र सिंह प्रांतीय उपाध्यक्ष तथा डी.के. मिश्रा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष निर्वाचित घोषित किए गए।वहीं महिला विंग में विनीता मिश्रा अध्यक्ष एवं नेहा तिवारी उपाध्यक्ष पद पर चुनी गईं। इस मौके पर नवनिर्वाचित अध्यक्ष मंत्री सहित अन्य पदाधिकारी को वहां पर उपस्थित कर्मियों ने फूल-मालाओं से स्वागत कर मिठाई खिलाई और उन्हें बधाई दी।नवनिर्वाचित अध्यक्ष अनिरुद्ध सिंह एवं मंत्री अरविंद आचार्य ने संयुक्त रूप से कहा कि संगठन की एकता, कर्मचारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए पूरी निष्ठा से कार्य किया जाएगा।उन्होंने कहा कि संगठन में यदि कहीं कोई कमी होगी तो सभी पदाधिकारी एवं सदस्य मिलकर उसे दूर करेंगे तथा संगठन को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का हरसंभव प्रयास
करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *