लखनऊ कोचिंग हादसे मे छात्रों के आसामयिक मौत मे राजकीय जिला पुस्तकालय शोक सभा का हुआ आयोजन
अयोध्या।लखनऊ कोचिंग अग्निकांड में 15 छात्र-छात्राओं के असामयिक निधन पर मंगलवार को राजकीय जिला पुस्तकालय जनपद अयोध्या पर शोक सभा का आयोजन किया गया।जिला मुख्यालय स्थित राजकीय पुस्तकालय परिसर में जिला मंत्री आलोक तिवारी ने सभी सदस्य दिवंगत छात्र-छात्राओं को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित किया।तथा शोक संतप्त परिजनों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त किया।श्रद्धांजलि देते हुए उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना किया कि दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान दें एवं शोकाकुल परिवारों को यह वज्रपात सहने की शक्ति प्रदान करें।कार्यक्रम में जिला मंत्री आलोक तिवारी, शक्ति सदस्य विनोद कुमार मिश्रा,सुषमा मिश्रा, अनूप पांडे,सत्य प्रकाश सत्य, उपस्थित रहे।

