*लखनऊ मण्डल के यू डायस अपडेशन में आई तीव्रता*
लखनऊ मण्डल के शत प्रतिशत यू डायस अपडेशन की लगातार मॉनिटरिंग जारी है- डॉ दिनेश कुमार
संयुक्त शिक्षा निदेशक लखनऊ मण्डल डॉ प्रदीप कुमार के नेतृत्व में लखनऊ मण्डल के सभी छे जिलों लखनऊ,हरदोई,उन्नाव,सीतापुर,लखीमपुर खीरी, रायबरेली में विद्यार्थियों के यू डायस अपडेशन में तेजी आई है
मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि बुधवार की पूर्वान्ह में मण्डल ट्रैक शिक्षा मॉनिटरिंग पोर्टल के आंकड़ों के अनुसार मण्डल के लखनऊ जनपद ने दिए गए लक्ष्य के सापेक्ष 65.6 प्रतिशत अपडेशन प्राप्त कर लिया है
रायबरेली जनपद ने 63.05 प्रतिशत
लखीमपुर खीरी जनपद ने 61.4 प्रतिशत
सीतापुर जनपद ने 57.75प्रतिशत
उन्नाव जनपद ने 56.65 प्रतिशत
व
हरदोई जनपद ने 51.3 प्रतिशत लक्ष्य प्राप्त कर लिया है
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि यू डायस राष्ट्रीय पोर्टल पर कक्षा 8 पास होकर कक्षा 9 में तथा कक्षा 10 पास होकर कक्षा 11 में नवप्रवेशित विद्यार्थियों की संख्या में बड़े पैमाने पर भिन्नता प्रदर्शित होने के कारण शिक्षा महानिदेशक कार्यालय द्वारा यू डायस के मण्डलीय व राष्ट्रीय पोर्टल की यू डायस संख्या में समानता लाने के कड़े निर्देश जारी किए गए हैं
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि मण्डल स्तर से यू डायस अपडेशन की लगातार समीक्षा की जा रही है, जो विद्यालय विद्यार्थियों के यू डायस अपडेशन में शिथिलता दर्शायेंगे उनके ख़िलाफ़ कड़ी कार्यवाही करने के निर्देश मण्डल के सभी जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालयों द्वारा जारी किए जा चुके हैं

