(लुधियाना)लुधियाना में अमरजीत चावला के घर पुलिस की रेड, रेप मामले में नामजद; पूछताछ जारी

(लुधियाना)लुधियाना में अमरजीत चावला के घर पुलिस की रेड, रेप मामले में नामजद; पूछताछ जारी
लुधियाना ,27  सितंबर ,(आरएनएस)। महिला से रेप के आरोप में नामजद एसजीपीसी के पूर्व सदस्य अमरजीत सिंह चावला के लुधियाना स्थित घर में पंजाब पुलिस की टीम ने छापेमारी की है।
जानकारी के मुताबिक रेड के दौरान चावला घर पर नहीं मिले, जिसके बाद पुलिस टीम ने घर में उनकी पत्नी से पूछताछ की। पुलिस की यह कार्रवाई सुबह करीब 8:30 बजे शुरू हुई। अमरजीत सिंह चावला का घर मॉडल टाउन एक्सटेंशन में वीआईपी लेन के पास स्थित है।
इस छापेमारी के लिए आनंदपुर साहिब से 10 से 15 पुलिस अधिकारियों की एक बड़ी टीम लुधियाना पहुंची है। पुलिस टीम में महिला पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। पूरी टीम सुबह 3 गाड़ियों के काफिले में यहां पहुंची और आते ही घर में जांच शुरू कर दी। फिलहाल घर के अंदर पुलिस की पूछताछ और तलाशी अभियान जारी है।
बता दें थाना आनंदपुर साहिब में 21 अगस्त 2026 को रेप के तहत मुकदमा दर्ज हुआ था। उसमें मुख्य आरोपी अमरजीत सिंह चावला है। आज थाना आनंदपुर साहिब की टीम मुकदमे के बारे में इन्वेस्टिगेशन के लिए आई। इनके फैमिली मेंबर्स, इनकी पत्नी घर पर मौजूद मिली हैं। उनसे पूछताछ की गई। पुलिस डाक्यूमेंट्स या कोई और टेक्निकल एविडेंस हासिल करने की कोशिश कर रही है। इस पर अभी जांच जारी है।
महिला मालवा क्षेत्र से संबंधित है जो 25 सालों से बहरीन में रह रही हैं। स्नढ्ढक्र के अनुसार वारदात 27 फरवरी से 19 अगस्त, 2026 के बीच की बताई गई है। महिला ने बताया कि वह धार्मिक यात्रा पर श्री आनंदपुर साहिब आई थी। महिला का आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय/कमरों में ले गया। यहां बंधक बनाया और कई बार रेप किया। विरोध करने पर धमकाया गया, जिससे तंग आकर उसने आत्महत्या की कोशिश भी की, लेकिन सेवादार ने उसे अस्पताल पहुंचाकर बचा लिया।
00

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *