वक ने की आत्महत्या
अयोध्या कोतवाली नगर क्षेत्र के रूपेश ऊर्फ शिवम शर्मा पुत्र कमलेश शर्मा निवासी सगरा सुंदरपुर थाना लीलापुर जनपद प्रतापगढ़ हाल पता नहर बाग थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ने फांसी व हाथ की नस काटकर आत्महत्या कर लिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर अश्वनी पांडे ने बताया कि जब वे रुपेश के घर पहुंचे तो तब तक उनके परिजन रूपेश ऊर्फ शिवम शर्मा को लेकर जिला चिकित्सालय अयोध्या जा चुके थे। जिला चिकित्सालय अयोध्या में रूपेश उर्फ शिवम शर्मा को डाक्टर द्वारा मृत घोषित कर दिया।

