वाराणसी DM ने की जनसुनवाई: तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल को दिया शोकॉज नोटिस

वाराणसी के जिलाधिकारी कौशल राज शर्मा ने सोमवार को कलेक्ट्रेट स्थित राइफल क्लब सभागार में जनसुनवाई की। इस दौरान सरकारी तालाब से अवैध कब्जा नहीं हटवाने पर लेखपाल को शोकॉज नोटिस जारी करने का निर्देश दिया। तालाब से कब्जा हटाने का आदेश मंडलायुक्त की ओर से जारी किया गया था।  जनसुनवाई में भू-राजस्व, स्वास्थ्य, अतिक्रमण हटवाने सहित विभिन्न प्रकरण आए।

लोहता थाना क्षेत्र के हरपालपुर निवासी संजय कुमार सिंह ने शिकायत दर्ज कराई गयी कि भूमाफिया राम दुलार सिंह पुत्र स्व. जद्दू सिंह ने ग्राम सभा की सार्वजनिक सपंत्ति तालाब व अन्य स्थानों पर अवैध कब्जा कर रखा है। शिकायत के बाद मंडलायुक्त दीपक अग्रवाल ने तीन दिन में खाली कराने का निर्देश दिया था। लेकिन 09 माह बीत जाने के बाद भी कोई कार्रवाई नहीं की गई।

इस पर जिलाधिकारी ने संबंधित लेखपाल को शोकॉज नोटिस के साथ ही चेतावनी पत्र देने का निर्देश जारी किया। हरहुआ क्षेत्र के ग्राम पंचायत दासेपुर निवासी राजेश नाथ पांडेय ने सीवर ओवरफ्लो की शिकायत की। जिसपर खंड विकास अधिकारी बड़ागांव को जांच कराने का निर्देश दिया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *