वृहत वृक्षारोपण स्थापना दिवस के सुअवसर पर किया गया 

वृहत वृक्षारोपण स्थापना दिवस के सुअवसर पर किया गया

लखनऊ:वृहत वृक्षारोपण स्थापना दिवस के सुअवसर पर विगत वर्षों के अनुसार इस वर्ष भी जुलाई 4 को गोएल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्युशंस ने अपने

स्थापना दिवस के शुभ अवसर पर गोएल ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्युशंस के चेयरमैन इंजी० महेश

अग्रवाल, वाइस चेयरमैन श्री समर्थ गोएल तथा कई संस्थानों के निदेशक गण यथा डॉ० ऋषि

अस्थाना (GITM), डॉ० आलोक जैन (Coordination & Planning), प्रिंसिपल डॉ० संतोष पाण्डेय

(GIHSM), श्री अरुण खघर (ADMIN.), डॉ० ओ० पी० वर्मा (GIPS), डॉ० करुना शंकर शुक्ल

(GIPS New), प्रिंसिपल गोएल हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज डॉ० अविनाश चन्द्र, प्रिंसिपल जैपुरिया

डॉ० रीना पाठक, डीन एकेडेमिक्स (GITM) डॉ० देवेन्द्र अग्रवाल, प्रिंसिपल पालीटेकनिक श्री जैनेन्द्र

वर्मा जी, चीफ प्रॉक्टर & वाइस प्रिंसिपल पालीटेकनिक डॉ० शैलेन्द्र कुमार शुक्ल एवं सभी

संकायों के संकायाध्यक्ष गण, इंस्टीट्युशंस के स्टाफ मेम्बर तथा अन्य सभी के द्वारा एक

विशाल वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया| इस कार्यक्रम को सफल

बनाने हेतु इसमें संस्थान के कई छात्रों एवं कर्मचारियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। परिसर में

विभिन्न प्रकार के पौधे लगाए गए, जिससे पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। कार्यक्रम

का उद्देश्य हरित वातावरण को बढ़ावा देना और आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ एवं

स्वस्थ परिवेश सुनिश्चित करना था। सभी ने वृक्षों की देखभाल का संकल्प लिया और प्रकृति

के प्रति अपनी जिम्मेदारी को दोहराया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *