शहीदों व सेनानियों के बलिदान व त्याग को देश कभी भुला नही सकता: पारसनाथ पाण्डेय
-सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा की पुण्य तिथि पर अर्पित की गयी श्रद्धांजलि
अयोध्या। आजादी के दीवानों इन शहीदों व सेनानियों के बलिदान एवं उनके त्याग को देश कभी भुला नही सकता। उक्त उदगार व्यक्त करते हुए अधिवक्ता संघ के पूर्व अध्यक्ष पारसनाथ पाण्डेय ने स्थानीय कचेहरी स्थित स्वतन्त्रता संग्राम सेनानी भवन में अमर सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा की पुण्य तिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि रमानाथ बाबू ने जनपद के स्वतन्त्रता आन्दोलन को एक नई दिशा दी थी। उक्त अवसर पर बोलते हुए पूर्व अध्यक्ष अधिवक्त संघ अरविन्द सिंह ने कहा कि शहीदों के जीवन गाथाओं को पाठ्य पुस्तकों में स्थान दिये जाने की आवश्यकता है। जिससे भावी पीढ़ी इनके बारे मे जान सके। वरिष्ठ भाजपा नेता केशव बिगुलर ने कहा कि देश के आजादी में इन शहीदो ने जो कुर्बानियाँ दी, ऐसे मे उनके बताये मार्ग पर चलकर हम देश के निर्माण मे अपना योगदान दे, यही इन शहीदों को सच्ची श्रद्धांजलि होगी, अधिवक्ता बृजेन्द्र दत्त त्रिपाठी ने कहा कि बाबू रमानाथ मेहरोत्रा का जन्म ही जैसे देश के लिए हुआ था। श्रद्धांजलि समारोह का कुशल संचालन करते हुए अधिवक्ता संघ के पूर्व मंत्री गिरीश चन्द्र तिवारी ने कहा कि बाबू रमानाथ जी का सानिध्य हम सबको बचपन से ही मिला और उन्होने सदैव हम लोगो का उत्साह वर्धन ही किया। विषम परिस्थित में भी हम सब का हौसला वे सदैव बढ़ाते रहे। कार्यक्रम के अन्त में आभार व्यक्त करते हुए सेनानी रमानाथ के पुत्र मनोज मेहरोत्रा ने कहा कि बाबू जी के बताये मार्ग पर चलकर हम सेनानियांे और उनके परिजनों के हित में कार्य कर रहे हैं। कार्यक्रम को प्रदीप चौबे, उग्रसेन मिश्रा, अजय कुमार वर्मा, राकेश वैद, व्यापारी नेता कवीन्द्र साहनी ने भी सम्बोधित किया। सेनानी परिषद के संयुक्त सचिव के अनुसार उक्त अवसर पर अमर सेनानी रमानाथ मेहरोत्रा को श्रद्धासुमन अर्पित करने वालों में प्रमुख रूप से सेनानी पौत्र अभिषेक मेहरोत्रा, सेनानी वंशज, तरूण कुमार गुप्ता, करमजीत सिंह, इकबाल सिंह, रामानन्द चौहान, प्रेम प्रकाश श्रीवास्तव, शशीधर पाण्डेय, अनिल गुप्ता, अश्वनी प्रताप सिंह (मधुर), सूर्य नारायण सिंह, अजय कुमार श्रीवास्तव, प्रदीप पाठक, विपिन यादव, रणधीर सिंह, जगन्नाथ पाण्डेय, राजेश श्रीवास्तव, राजीव कुमार सिंह, अशोक कनौजिया, राजेन्द्र प्रसाद तिवारी, जय सिंह, शुभम गुप्ता, बजरंग पाण्डेय,तारक नाथ मिश्रा, अतुल यादव, शावेज जाफरी, सतीश कुमार वर्मा, शेषनाथ खेतांन, मुन्ना सिंह एवं पंकज कुमार गुप्ता आदि प्रमुख रूप से शामिल रहे।

