लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: देश की उपासना✍️
कस्बें के निवासी व भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष विनीत सोनी ने अपने विवाह के आमंत्रण पत्र के माध्यम से बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान का संदेश दिया। सोनी ने बताया कि अगर बेटा पढ़ा-लिखा शिक्षित एवं संस्कारित होगा तो बेटियां स्वत: ही सुरक्षित हो जाएंगी। यह अभियान आज समाज की आवश्यकता बन चुका है। मैं इस अभियान के संयोजक भाई हरीश शर्मा एवं सह-संयोजक आकाश झुरिया को हार्दिक साधुवाद देता हूँ। उन्होंने एक नई पहल को प्रारंभ करके समाज के हित में बहुत सुन्दर कार्य किया है। यह अभियान युवाओं को आकर्षित कर रहा है। वास्तव में अभियान का उद्देश्य भी यही है। यदि युवा वर्ग समझने लगेगा कि संस्कारों का बन्धन देश की प्रगति के लिये अत्यन्त आवश्यक है तो देश की बच्चियाँ स्वतः सुरक्षित हो जाएंगी। बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान परिवार विनीत सोनी के सुखी दाम्पत्य जीवन हेतु हार्दिक मंगल कामना करते हैं।

