23 फरवरी – श्रीरामचरितमानस,
नमो राघवाय 🙏
सुनु जननी सोइ सुतु बडभागी
जो पितु मातु बचन अनुरागी ।।
तनय मातु पितु तोषनिहारा ।
दुर्लभ जननि सकल संसारा ।।
( अयोध्याकाण्ड 40/4)
राम राम 🙏🙏
कैकेई ने राजा दशरथ से दो वरदान माँग लिये हैं । सुमंत्र जी राम जी को बुलाकर कोपभवन ले जाते हैं , कैकेई उन्हें सब बताती है और कहती हैं कि राजा संकट में पड़ गये हैं , यदि तुम कर सकते हो तो आज्ञा पालन कर इनके क्लेश को दूर कर दो । राम जी मुस्कुराकर कहते हैं कि माता ! सुनो, वही पुत्र बडभागी होता है जो माता पिता के वचनों का पालन करने वाला होता है । वैसे माता पिता को संतुष्ट करने वाला पुत्र, हे माता ! सारे संसार में दुर्लभ है ।
जो पुत्र अपने माता-पिता का जितना आज्ञा पालन करता है वह उतना ही भाग्यशाली होता है । अपना भाग्य बढ़ाना है तो माता पिता के वचनों का पालन करें जैसे राम जी ने किया । अतएव ! जय जय राम, जय जय जय राम 🚩🚩🚩
संकलन तरूण जी लखनऊ

