:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम मनाया गया 

:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण कार्यक्रम मनाया गया

 

 

लखनऊ:श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में आज महिला प्रकोष्ठ द्वारा महिला सशक्तीकरण, महिला सम्मान तथा समान भागीदारी की मांग एवं आवश्यकता को दर्शाती हुई एक मानव श्रृंखला का निर्माण, महिला प्रकोष्ठ के सदस्यों द्वारा किया गया।

इसी क्रम मे महिला आरक्षण एवं संवैधानिक उपचारों के जरिए महिला सशक्तिकरण पर एक व्याख्यान माला का भी आयोजन किया गया।

व्याख्यान माला में प्राचार्य प्रो केके शुक्ल प्रो भारती पाण्डेय,प्रो निहारिका वर्मा एवं प्रो अलका शर्मा ने छात्राओं के सम्मुख अपने विचार रखें। व्याख्यान में महिला आरक्षण की आवश्यकता एवं उसके महिला विकास संबंधी परिपेक्ष्य पर भी चर्चा की गई।

इस अवसर पर महिला प्रकोष्ठ के अनेक सदस्य, शिक्षक गण एवं छात्र छात्राए बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *