लक्ष्मणगढ़ – (सीकर) -: देश की उपासना
कस्बें के जाने माने कवि व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान के संयोजक हरीश शर्मा का श्री श्याम सेवक परिवार संस्था झुंझुंनू की ओर से होटल आशीष रिसोर्ट में सम्मान किया गया। यह जानकारी देते हुए श्री श्याम परिवार संस्था के अध्यक्ष कुलदीप भार्गव ने बताया कि समाज हित में किये जा रहें निःस्वार्थ सेवा कार्यो व बेटा पढ़ाओ-संस्कार सिखाओ अभियान जैसी सराहनीय पहल को लेकर अभियान के संयोजक कवि शर्मा का सम्मान संस्था परिवार की ओर से किया गया। इस अवसर पर श्री श्याम सेवक परिवार संस्था के अध्यक्ष कुलदीप भार्गव, राकेश कुमार सोनी, अभियान के सह-संयोजक आकाश झुरिया सहित संस्था के अन्य सदस्य महानुभाव उपस्थित रहें।

