संदिग्ध परिस्थितियों में किशोरी की मौत
अयोध्या।सोमवार को थाना राम जन्मभूमि क्षेत्र मे संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत हो गई।क्षेत्र के कंधरपुर में संदिग्ध परिस्थितियों में एक किशोरी की मौत से हड़कंप मच गया।किशोरी का शव घर के कमरे में छत के कुंडे से लटका मिला।सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।पुलिस के मुताबिक प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है।

