सड़क सुरक्षा जागरूकता सप्ताह’ के अंतर्गत आयोजित प्रतियोगिताओं में जिले स्तर पर साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने लहराया परचम

अयोध्या।(डा.अजय तिवारी जिला संवाददाता)
कामता प्रसाद सुंदर लाल सकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय अयोध्या के एक्टिविटीज क्लब के द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत विविध प्रतियोगिताओं में अपना स्थान बनाने वाले छात्र/छात्राओं ने जनपद स्तर पर आयोजित कविता लेखन/ स्लोगन लेखन, क्विज एवं पोस्टर/डिजिटल कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्राप्त किया।इस क्विज प्रतियोगिता में जहां राजकुमार जायसवाल बीएड प्रथम वर्ष के छात्र ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, वही कविता व स्लोगन लेखन में दिशा श्रीवास्तव बीए प्रथम वर्ष की छात्रा ने तथा पोस्टर/डिजिटल कोलाज प्रतियोगिता में प्रियंका सोनकर बीए प्रथम वर्ष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।क्विज प्रतियोगिता में मोहम्मद मुजाहिद रजा ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। यह महाविद्यालय के लिए गर्व की बात है कि सभी प्रतियोगिताओं में साकेत महाविद्यालय के छात्रों ने अधिक से अधिक स्थान बनाने में सफल रहे इसका श्रेय इस कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अखिलेश कुमार को जाता है, जिन्होंने कड़ी मेहनत से बच्चों को तैयार करके जनपद स्तर पर सफलता दिलाई। अब इसके बाद मंडल स्तर व प्रदेश स्तर की प्रतियोगिता में बच्चे प्रतिभाग करेंगे।इसके पहले साकेतमहाविद्यालय के जे पी एन सिंह सभागार में 27 नवंबर 2021 को महाविद्यालय स्तर पर प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।जिसका उद्घाटन महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अरविंद सिंह ने मां सरस्वती जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलित कर किया तथा सड़क सुरक्षा के नियमों को बताते हुए उसका पालन करने के लिए कहा साथ ही उन्होंने कहा कि यदि जीवन की रक्षा करनी है तो सड़क सुरक्षा बहुत जरूरी है, यदि हम सुरक्षित रहेंगे तो हम दूसरों को भी सुरक्षित रख सकते हैं।इसके  साथ ही एक्टिविटीज क्लब के विषय में विस्तार से बताते हुए कहा की सतत अध्ययन के साथ ही अन्य एक्टिविटीज अर्थात क्रियाकलापों में भी प्रतिभाग करते हुए सभी छात्रों को अपना सर्वांगीण विकास करना चाहिए। प्राचार्य जी अपने आशीर्वचन प्रदान करते हुए कार्यक्रम के सफल समापन की शुभकामनाएं दी  साथ ही महाविद्यालय के मुख्य नियंता डॉ. अनिल सिंह, छात्र कल्याण अधिकारी डॉ. बी.डी. द्विवेदी ने यातायात के नियमों के विषय में बताया। सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के तहत 5 प्रतियोगिताएं हुईं, जिनके नाम इस प्रकार हैं- स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान शिल्पी श्रीवास्तव बीएससी द्वितीय वर्ष,, द्वितीय स्थान दिशा श्रीवास्तव बी ए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान नीतू कुमारी एमएससी प्रथम वर्ष, कविता लेखन प्रतियोगिता प्रथम स्थान रत्नेश कुमार बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान आयुषी यादव बीए प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान कलाधर पांडेय एम ए फाइनल ईयर। क्विज प्रतियोगिता प्रथम स्थान मो. मुजाहिद रजा बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान अतुल वर्मा बीएड प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान राजकुमार जायसवाल बीए प्रथम वर्ष, पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान प्रियंका सोनकर बीए प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान दीपक विश्वकर्मा बीए द्वितीय वर्ष, तृतीय स्थान आंचल मौर्य बीए प्रथम वर्ष एवं डिजिटल कोलाज प्रतियोगिता में प्रथम स्थान नागेंद्र यादव बीएड प्रथम वर्ष, द्वितीय स्थान राजेश कुमार साहू बीएड प्रथम वर्ष, तृतीय स्थान अल्पना आर्या बीएड  प्रथम वर्ष ने प्राप्त किया। उक्त सभी प्रतियोगिताओं को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए प्रत्येक प्रतियोगिता के लिए 5 सदस्यीय टीम गठित की गई थी। इस जागरूकता अभियान के अवसर पर आदरणीय प्राचार्य ने सभी को यातायात नियम व सड़क सुरक्षा की शपथ दिलाई। शपथ ग्रहण में महाविद्यालय के मुख्य नियंता छात्र कल्याण अधिकारी एवं अन्य प्राध्यापक गण उपस्थित रहे। उसके पश्चात रोवर्स लीडर डॉ अखिलेश कुमार व रेंजर्स लीडर डॉ. ऋचा पाठक जी के निर्देशन में रोवर्स/रेंजर्स के द्वारा सड़क सुरक्षा जागरूकता पर एक नुक्कड़ नाटक आयोजित किया गया। उसके पश्चात सड़क सुरक्षा जागरूकता से संबंधित रैली निकाली गई, जिसमें रोवर्स रेंजर्स, एनसीसी, एनएसएस, नेवल विंग एवं सेंट जॉन एंबुलेंस के बच्चों के साथ ही अन्य सभी विद्यार्थी प्रतिभाग किये। यह रैली हो रही दुर्घटनाओं को रोकने व लोगों को जागरूक करने के लिए निकाली गई। परिवहन विभाग के द्वारा यातायात के नियमों का पालन न करने से हो रही दुर्घटनाओं पर नियंत्रण पाने के लिए यह बहुत बड़ा कदम उठाया गया है। वह निश्चित रूप से आए दिन हो रही दुर्घटनाओं को रोकने में सफल सिद्ध होगा।इस प्रतियोगिता में डॉ. सरला शुक्ला, डॉ. वेद प्रकाश वेदी, डॉ. असीम त्रिपाठी, डॉ. छाया सिंह, डॉ. रामलाल विश्वकर्मा, स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में डॉ. कविता सिंह, डॉ. वंदना जायसवाल, डॉ. संतलाल, डॉ. रविकुमार चौरसिया। क्विज प्रतियोगिता में डॉ. ऋचा पाठक, डॉ. मुकेश कुमार पांडेय, डॉ. अखिलेश कुमार सिंह, डॉ. अंजू, डॉ. नीलम, डॉ. अविनाश तिवारी।पोस्टर प्रतियोगिता में डॉ. विनय कुमार सिंह, डॉ. शशि सिंह, डॉ. शशि कुमार, डॉ. संतोष कुमार सरोज। कोलाज प्रतियोगिता में डॉ. अजय कुमार मिश्र, डॉ. अंबरीश श्रीवास्तव, डॉ. अनामिका माथुर, डॉ. बालगोविंद ने संयोजन एवं निर्णायक की भूमिका निभाई। आज  उक्त जागरूकता कार्यक्रम में डॉ मनोज छपडिया, डॉ. शिवकुमार तिवारी, डॉ. रीता सिंह, डॉ. रीता दुबे, डॉ. ओम प्रकाश यादव, डॉ. आशीष सिंह, डॉ. नागेंद्र सिंह आदि महाविद्यालयीय प्राध्यापक कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना योगदान दिया।इस कार्यक्रम के आयोजन सचिव डॉ अशोक कुमार मिश्रा रहे।वही इस कार्यक्रम का धन्यवाद ज्ञापन कार्यक्रम के संयोजक डॉ. अखिलेश कुमार ने किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *