सड़क सुरक्षा माह के तहत आरटीओ विभाग ने चलाये कई कार्यक्रम
अयोध्या।बुधवार को सड़क सुरक्षा माह के तहत अयोध्या–जगदीशपुर राजमार्ग स्थित टोल प्लाजा पर सड़क सुरक्षा के प्रति जागरूकता बढ़ाने तथा दोपहिया चालकों में हेलमेट पहनने की प्रवृत्ति को प्रोत्साहित करने हेतु भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण द्वारा एक विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया।कार्यक्रम के अंतर्गत स्कूल की बच्चियों हेतु 25 साइकिलें तथा दोपहिया वाहन चालकों को 100 हेलमेट वितरित किए गए।उप परिवहन आयुक्त, परिक्षेत्र राजकुमार सिंह द्वारा आमजन को अवगत कराया गया कि सड़क दुर्घटनाओं में हेलमेट न पहनने के कारण मृत्यु का प्रतिशत 50% से अधिक है। उन्होंने सभी नागरिकों से सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करने तथा सदैव हेलमेट पहनने की अपील की।
उक्त कार्यक्रम में अवनीत सिद्धार्थ, परियोजना निदेशक,एच ए आई ए आई द्वारा आयोजन के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए बताया गया कि इस प्रकार के कार्यक्रम सड़क सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने में अत्यंत उपयोगी हैं।कार्यक्रम में विश्वजीत प्रताप सिंह, संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन), अयोध्या; आर. पी. सिंह, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन); गुलाब चंद्र, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन); एन एच ए आई के अधिकारी फिरोज खान सहित अन्य गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।इस मौके पर प्रवर्तन कार्रवाई के दौरान हेलमेट ्सीट बेल्ट एवं मोबाइल फोन पर बात करते हुए वाहन का संचालन करने पर 80 चालान किया गया।

