सब्जी व्यापारी को अज्ञात बदमाश ने मारी गोली। वाराणसी रेफर
क्राइम ब्यूरो चीफ धनंजय विश्वकर्मा
जौनपुर।
खुटहन थाना क्षेत्र के खुटहन पटैला मार्ग पर सुनसान स्थल तबेला मैदान के पास सेंवई नाला पुल पर अज्ञात बदमाशों ने रसूलपुर गांव निवासी सब्जी विक्रेता 22 वर्षीय सचिन मौर्या पुत्र मुन्नीलाल को गोली मार दिया। गोली कमर में लगने से वह घायल होकर साइकिल से सड़क पर गिर पड़ा। फायर की आवाज सुन कुछ लोग मौके पर पहुंचे तो वह लहुलुहान पड़ा था। बदमाश गोली मारने के बाद किस दिशा में भागे, इसका कोई सुराग नहीं मिल पाया है। मौके पर पहुंची पुलिस उसे सीएससी ले गयी। जहां गंभीर हालत देख चिकित्सकों ने उसे वाराणसी रेफर कर दिया।
खुटहन थाना पुलिस जांच में जुट गई।

