सभी बीज व्यवसाई 31 जुलाई 2026 तक “साथी पोर्टल” पर अनिवार्य रूप से कराये ऑनबोर्ड रजिस्ट्रेशन 

सभी बीज व्यवसाई 31 जुलाई 2026 तक “साथी पोर्टल” पर अनिवार्य रूप से कराये ऑनबोर्ड रजिस्ट्रेशन

 

अयोध्या।जिला कृषि अधिकारी डॉ सौरभ वर्मा ने सभी बीज व्यवसायियों से अपील किया है कि वे 31 जुलाई 2026 तक “साथी पोर्टल” पर अनिवार्य रूप से ऑनबोर्ड पर रजिस्ट्रेशन कराये।बताया कि शासन के निर्देशानुसार निर्धारित समयावधि के भीतर साथी पोर्टल पर पंजीकरण/ऑनबोर्डिंग पूर्ण करना सभी बीज व्यवसायियों के लिए आवश्यक है।अन्यथा निर्धारित तिथि तक ऑनबोर्डिंग न करने की स्थिति में शासन द्वारा जारी निर्देशों के अनुसार आवश्यक कार्रवाई की जा सकती है। बताया का सभी बीज विक्रेता,थोक विक्रेता के साथ साथ वितरक,निर्माता एवं अन्य संबंधित बीज व्यवसायी बिना विलंब के अपनी ऑनबोर्डिंग प्रक्रिया पूर्ण करें।यदि किसी प्रकार की तकनीकी अथवा अन्य समस्या आती है तो संबंधित कृषि विभाग/जिला कृषि अधिकारी कार्यालय, अयोध्या से संपर्क करें।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *