*समग्र शिक्षा राज्य स्तरीय विज्ञान एवं टी एल एम प्रदर्शनी 16 जनवरी को*
ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। लखनऊ मण्डल से ये पाँच प्रतिभागी होंगे सम्मिलित
*टी एल एम शिक्षक संवर्ग में लखनऊ जनपद से जी जी आई सी शाहमीना रोड की सहायक अध्यापिका गरिमा मिश्रा,तथा जी जी आई सी बेहटा की सहायक अध्यापिका रेनू सिंह करेंगी प्रतिभाग*
*सीनियर संवर्ग में वेणी माधव इण्टर कॉलेज हरदोई की हर्षिता करेंगी प्रतिभाग*
*जूनियर संवर्ग में कृषक इण्टर कॉलेज गोला गोकर्णनाथ खीरी शशांक शुक्ला करेंगे प्रतिभाग*
*टी एल एम शिक्षक संवर्ग में रायबरेली जनपद से जी जी आई सी रायबरेली की सहायक अध्यापिका अनुकृति गुप्ता करेंगी प्रतिभाग*
समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अन्तर्गत सम्पन्न होने वाली राज्य स्तरीय प्रदर्शनी एवं टी एल एम प्रदर्शनी 16 जनवरी को प्रातः दस बजे से राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज निकट सिटी स्टेशन लखनऊ में आयोजित की जाएगी।
जे डी माध्यमिक कार्यालय के मण्डलीय विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि राज्य परियोजना निदेशक समग्र शिक्षा उत्तर प्रदेश द्वारा राज्य स्तरीय प्रदर्शनी की ज़िम्मेदारी जे डी माध्यमिक डॉ प्रदीप कुमार को सौंपी है,
डॉ प्रदीप कुमार ने आयोजन के लिए अपनी पूरी टीम को लगाकर समस्त तैयारियां पूर्ण कर ली हैं।
डॉ दिनेश कुमार ने बताया कि इस राज्य स्तरीय प्रदर्शनी व टी एल एम प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश के सभी 18 मण्डलों से चयनित जूनियर संवर्ग के 18 छात्र छात्राएं ,सीनियर संवर्ग से चयनित 18 छात्र छात्राएं तथा टी एल एम संवर्ग से चयनित कुल 54 शिक्षक शिक्षिकाएं (कुल 36 छात्र छात्राएं व 54 शिक्षक-शिक्षिकाएं) प्रतिभाग कर अपने अपने मॉडल्स व टी एल एम का प्रदर्शन करेंगे।
पूरे प्रदेश से आने वाले प्रतिभागियों के निःशुल्क आवासीय व भोजन की व्यवस्था की गई है।
राज्य स्तरीय प्रदर्शनी में सम्मिलित होने वाले कुल प्रतिभागियों में से चयनित प्रथम स्थान से आंठवे स्थान तक प्राप्त करने वाले छात्र छात्राओं को पुरष्कृत किया जाएगा तथा टी एल एम प्रदर्शनी से चयनित उत्कृष्ट टी एल एम वाले तीन शिक्षक/शिक्षिकाओं को पुरष्कृत भी किया जाएगा।
प्रदर्शनी की समस्त तैयारियों में उप शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ मण्डल रेखा दिवाकर,जिला विद्यालय निरीक्षक लखनऊ राकेश कुमार,जिला विद्यालय निरीक्षक द्वितीय रावेन्द्र सिंह बघेल,सह जिला विद्यालय निरीक्षक जय शंकर श्रीवास्तव, सह निरीक्षक आंग्ल भारतीय विद्यालय उत्तर प्रदेश मनीषा द्विवेदी,विज्ञान प्रगति अधिकारी लखनऊ मण्डल डॉ0दिनेश कुमार,प्रिन्सिपल राजकीय जुबिली इण्टर कॉलेज डॉ आशुतोष कुमार सिंह प्रिन्सिपल राजकीय बालिका इंटर कॉलेज छोटी जुबिली डॉ अंकिता सिंह,प्रिन्सिपल जी जी आई सी नरही डॉ रागिनी मिश्रा, प्रिन्सिपल राजकीय उत्तर प्रदेश सैनिक इण्टर कॉलेज सरोजनी नगर विनोद कुमार कन्नौजिया,प्रिन्सिपल जी जी आई सी शाहमीना रोड लखनऊ मीनाक्षी त्रिपाठी सहित जनपद के राजकीय विद्यालयों के स्टाफ़ लगे हुए हैं।
लखनऊ मण्डल के विज्ञान प्रगति अधिकारी डॉ0दिनेश कुमार ने बताया कि प्रदर्शनी में शोकेश किये जाने वाले वैज्ञानिक मॉडलों व शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा प्रदर्शित किए जाने वाले गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान के टी एल एम के मूल्यांकन के लिए विश्वविद्यालय स्तर के विशेषज्ञों को नियुक्त किया गया है जो एक एक मॉडल्स व टी एल एम की उपयोगिता को परखेंगे।
नई शिक्षा नीति 2020 की मुख्य अवधारणाओं को रेखांकित करने तथा शिक्षक शिक्षिकाओं द्वारा गुणवत्ता परक शिक्षा प्रदान करने के उद्देश्य की पूर्ति के लिए समग्र शिक्षा अभियान माध्यमिक के अन्तर्गत प्रथम बार टी एल एम आधारित प्रदर्शनी का आयोजन क्रमशः जनपद,मण्डल,राज्य स्तर पर किया जा रहा है।

