समस्त वर्गो के छात्र/छात्राओं हेतु शासन द्वारा संचालित पूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृहद समय-सारिणी जारी की गयी है।

समस्त वर्गो के छात्र/छात्राओं हेतु शासन द्वारा संचालित पूर्वदशम् व दशमोत्तर छात्रवृत्ति योजना वित्तीय वर्ष 2026-27 में वृहद समय-सारिणी जारी की गयी है।

योजना के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी श्री सैमुअल पॉल एन. की अध्यक्षता में जनपद स्तर पर गठित अनुश्रवण समिति की बैठक आहूत की गयी।

वित्तीय वर्ष 2026-27 में पूर्वदशम (कक्षा 09-10) व दशमोत्तर छात्रवृत्ति कक्षा 11-12 हेतु जारी समय सारिणी के अनुसार 22 जुलाई, 2026 से 05 अगस्त, 2026 तक विद्यालय स्तर से मास्टर डाटा व प्रोफाईल तैयार किया जायेगा। नवीनकरण छात्र 11 अगस्त, 2026 से 25 अगस्त 2026 तक तथा नवीन छात्र 11 अगस्त, 2026 से 21 सितम्बर, 2026 तक आनलाइन आवेदन कर पायेंगे। दशमोत्तर छात्रवृत्ति (उच्च कक्षा) योजनान्तर्गत समय सारिणी के अनुसार 22 जुलाई, 2026 से 15 अगस्त, 2026 तक विद्यालय स्तर से मास्टर डाटा व प्रोफाईल तैयार किया जायेगा। नवीनकरण छात्र 15 सितम्बर, 2026 से 15 अक्टूबर, 2026 तक तथा नवीन छात्र 15 सितम्बर, 2026 से 31 अक्टूबर, 2026 आनलाइन आवेदन कर पायेंगे।

जिलाधिकारी द्वारा बैठक में उपस्थिति शिक्षण संस्थाओं के प्रधानाचार्य व नोडल अधिकारी/एफिलियेटिंक एजेंसी/विश्वविद्यालय को निर्देशित किया गया कि शासन द्वारा जारी समय-सारिणी के अनुसार ससमय अपने अधीनष्ठ शिक्षण संस्थाओं से कार्यवाही करना सुनिश्चित करें और यह भी सुनिश्चित किया जाय की छात्रवृत्ति नियमावली-2023 में दी गयी व्यवस्था के अनुसार छात्रवृत्ति आनलाइन आवेदन में लगने वाला आय प्रमाण छात्र/छात्रा अपने अभिभावक का ही लगायें। ऐसे पाठ्यक्रम जिसमें छात्र/छात्राओं का प्रवेश राष्ट्रीय/राज्य स्तरीय संयुक्त परीक्षा के माध्यम से होता है, छात्र/छात्राये छात्रवृत्ति आवेदन पत्र में प्रवेश परीक्षा का विवरण अवश्य अंकित करें। उक्त कार्य में किसी भी प्रकार की शिथिलिता न बरती जाय।

आहूत बैठक में मुख्य विकास अधिकारी, अधीष्ठाता छात्र कल्याण वीर बहादुर सिंह पूर्वाचल विश्वविद्यालय जौनपुर, प्राचार्य शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान, सह जिला विद्यालय निरीक्षक, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला पिछड़ा वर्ग कल्याण अधिकारी, जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, प्रधानाचार्य राजकीय आई0टी0आई0 सिद्दीकपुर, शाहगंज, उसरावॅ व जनपद के समस्त राजकीय शिक्षण संस्था के प्रधानाचार्य व छात्रवृत्ति नोडल अधिकारी उपस्थिति रहें।
———-
जिला सूचना कार्यालय, जौनपुर द्वारा जारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *