अयोध्या।(सरवन कुमार नगर संवाददाता अयोध्या)
समाजवादी पार्टी के जिला कार्यकर्ताओं की विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए जिला पार्टी कार्यालय में आज बैठक आयोजित की गई है। इस बैठक में सपा जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव व पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे उर्फ पवन सहित अन्य लोग शामिल हुए। इस बैठक में आने वाले विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को जिताने के लिए अयोध्या के समस्त बूथों पर पार्टी का विजन पहुंचाने का निर्णय लिया गया है। उत्तर प्रदेश में आने वाले वर्ष 2022 में विधानसभा चुनाव प्रस्तावित है। इसी के लिए तमाम पार्टियां अपनी-अपनी तैयारियां कर रही है।अयोध्या में समाजवादी पार्टी के कार्यकर्ताओं द्वारा पार्टी कार्यालय में बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में समाजवादी पार्टी जिला अध्यक्ष गंगा सिंह यादव वह पूर्व मंत्री तेज नारायण पांडे सहित अन्य लोग शामिल हुए।इस मीटिंग के बारे में सपा जिला प्रवक्ता चौधरी बलराम यादव ने बताया कि पार्टी द्वारा आने वाले 4 दिसंबर को गुलाब बाड़ी स्थित पार्टी कार्यालय में एक बड़ी बैठक बुलाई गई है। इस बैठक में पार्टी के तमाम पदाधिकारी, विशेष आमंत्रित सदस्य, पार्टी के विधायक, जिला पंचायत सदस्य, सहित बड़ी मात्रा में पार्टी कार्यकर्ताओं को बुलाया गया है।इस बैठक को सफल बनाने के लिए व समाजवादी पार्टी के विजन को बूथ-बूथ तक पहुंचाने के लिए पार्टी कार्यालय में बैठक की गई। 4 दिसंबर को होने वाली महत्वपूर्ण बैठक में पार्टी अयोध्या के प्रत्येक बूथ पर पार्टी का कौन नेतृत्व करेगा इसके लिए संगठन को तैयार करेगी।

