सरयू म्यूजिक फेस्टिवल अयोध्या कि प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रकने का अनोखा प्रयास

अयोध्या। पुलिस लाइन के मैदान में बीती रात सरयू म्यूजिक फेस्टिवल का किया गया  आयोजन जिसमें मुख्य अतिथि के तौर पर पहुंचे अयोध्या विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष विशाल सिंह विशिष्ट अतिथि एएसपी/ क्षेत्राधिकारी नगर पलाश बंसल थे  कार्यक्रम के प्रायोजक यस पैका लिमिटेड के द्वारा किया गया, कार्यक्रम का आयोजन अर्थ संवत फाउंडेशन द्वारा किया गया  l  कार्यक्रम में अनिरूद्ध वर्मा कलेक्टिव 21 आर्टिस्टिक के साथ शंकरा गीत गाकर लोगों को मन मुगध किया, संयुक्त म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजक अर्थ संवर्त फाउंडेशन के सीएमडी और संस्थापक अभिषेक सिंह ने बताया कि संस्था अयोध्या की प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में और विश्व मंच पर मान्यता दिलाने में जुटी हुई है और सरयू म्यूजिक फेस्टिवल इस लक्ष्य के प्रति एक पहल है| साथ ही उन्होंने मुकेश मेश्राम, प्रमुख सचिव पर्यटन एवं संस्कृति को हार्दिक आभार प्रकट करते हुए कहा कि  मंत्रालय का समर्थन संस्था को अयोध्या के प्राकृतिक धरोहर को संरक्षित रखने में प्रोत्साहन देता है | इस मौके पर मुख्य अतिथि विशाल सिंह ने कहा कि अयोध्या में सांस्कृतिक कार्यक्रमों को बढ़ावा मिलना चाहिए इससे आंतरिक जागरूकता बढ़ती है l एएसपी  पलाश बंसल ने सरयू म्यूजिक फेस्टिवल कार्यक्रम को करा रहे संयोजक की सराहना की l सरयू म्यूजिक फेस्टिवल के प्रायोजक यश पैक्का के संपर्क प्रमुख श्री गौतम घोष जी ने कहा कि, “अपनी कॉर्पोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी को ध्यान रखते हुए, कंपनी, अर्थ संवर्त फाउंडेशन के सरयू म्यूजिक फेस्टिवल का प्रयोजन करके सहयोग देती है और संस्था के स्वच्छ सरयू अभियान  को समर्थन देती है।    सरयू म्यूजिक फेस्टिवल के आयोजन का एक एहम भाग अर्थ संवर्त फाउंडेशन के स्वयं सेवक भी थे जो नियमित तौर पर हर रविवार संस्था के द्वारा चलाये गए स्वच्छ सरयू अभियान में श्रमदान देते हैं और साथ ही संस्था के लोकप्रिय ग्रुप फ्रेंड्स ऑफ़ सरयू रिवर के मेंबर्स भी शामिल हुए।  मौके पर शहर के गणमान्य नागरिक व अधिकारीगण रहे मौजूद l सरयू म्यूजिक फेस्टिवल के माध्यम से अर्थ संवर्त फाउंडेशन ने सर्दियों में गौमाता को जानलेवा ठण्ड से बचने के लिए उनके काऊ कोट अभियान कि भी जानकारी दी जिसमे में अयोध्यावासी योगदान दे सकते हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *