सर्वजन सनातन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में सम्पन्न, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा संकल्प यात्रा पर लिया गया संकल्प

 

 

सर्वजन सनातन पार्टी की महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ में सम्पन्न, श्रीकृष्ण जन्मभूमि मथुरा संकल्प यात्रा पर लिया गया संकल्प

 

आज सर्वजन सनातन पार्टी के राष्ट्रीय कार्यवाहक अध्यक्ष श्री राजेश मणि त्रिपाठी जी द्वारा लखनऊ स्थित पार्टी कार्यालय में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।

 

बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पंडित शीतला प्रसाद पांडेय जी, राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव श्री मृत्युंजय चौबे जी, प्रदेश अध्यक्ष श्री उमेश त्रिपाठी जी, श्री श्याम जी त्रिपाठी जी, शाहजहाँपुर प्रभारी श्री विनोद कुमार सिंह जी तथा अन्य सम्मानित पदाधिकारियों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

 

बैठक में संगठन के विस्तार, मीडिया सेल एवं आईटी सेल को मजबूत बनाने की रणनीति पर विस्तृत चर्चा की गई। साथ ही श्रीकृष्ण जन्मभूमि, मथुरा के संबंध में प्रस्तावित संकल्प यात्रा की कार्ययोजना पर विचार-विमर्श किया गया तथा सभी पदाधिकारियों ने संकल्प यात्रा को सफल बनाने और संगठन के माध्यम से व्यापक जनसंपर्क अभियान चलाने का संकल्प लिया।

 

बैठक का समापन संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सनातन संस्कृति के संरक्षण एवं जन-जागरण के उद्देश्य से सामूहिक संकल्प के साथ हुआ।

 

जारीकर्ता:

श्री मृत्युंजय चौबे

राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव

सर्वजन सनातन पार्टी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *