जौनपुर – सहायक निदेशक, शिक्षा निदेशालय उ. प्र. डॉक्टर स्कन्द शुक्ल तथा प्राचार्य, आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान, उत्तर प्रदेश, प्रयागराज एवं डॉक्टर संदीप दुबे, प्रवक्ता, आंग्ल भाषा शिक्षण संस्थान उत्तर प्रदेश, प्रयागराज की टीम द्वारा जौनपुर जनपद में मड़ियाहूं विकास खंड में गहन जांच की गई।
इस जॉच में विद्यालयों के साथ साथ खण्ड शिक्षा अधिकारी के कार्यालय, बीआरसी तथा कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय को देखा गया।
के.जी.बी.वी. मड़ियाहूं में डॉक्टर स्कन्द शुक्ल द्वारा शिक्षण अधिगम को सुदृढ़ करने के लिए निर्देश दिए गए। टीम द्वारा प्राथमिक विद्यालय रसोईया में बहुत से खामियां पकड़ी गईं। शैक्षिक स्तर के साथ यहां काय-कल्प मिशन के अंतर्गत होने वाले अवस्थपना कार्य खराब पाए गए।
इस संबंध में ग्राम प्रधान के विरुद्ध असहयोग की शिकायते मिली अतः बीएसए तथा खंड शिक्षा अधिकारी को खंड विकास अधिकारी के साथ समन्वय करने के निर्देश दिए गए।
संविलियन विद्यालय कुरनी तथा प्राथमिक विद्यालय टेकारी में अच्छे कार्य के लिए प्रशंसा की गई। बीआरसी में विभिन्न अभिलेखों का परीक्षण किया गया।
टीम द्वारा अपनी रिपोर्ट शासन को भेजी जाएगी।

