सीएम योगी का आज नोएडा में आगमन, नोएडा को गंगाजल परियोजना के विस्तार के साथ-साथ देंगे कई तोहफे :-

पत्रकार/ब्यूरो चीफ सत्य प्रकाश उपाध्याय

गौतम बुद्ध नगर : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज के दौरे पर आ रहे हैं, साठा चौरासी गांव में एक बड़ी जनसभा को संबोधित करेंगे, गंगा जल परियोजना के विस्तार के साथ-साथ 924 करोड़ की परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास भी करेंगे और महाराणा प्रताप की प्रतिमा के अनावरण में भी शामिल होंगे| मुख्यमंत्री सेक्टर 128 के जेपी विश टाउन में बने हेलीपैड पर उतरेंगे, योगी जी नोएडा में लगभग 7 घंटे तक रहेंगे| जिसके दौरान वे माइक्रोसॉफ्ट के नए ऑफिस के भूमि पूजन, सीफी कंपनी के डाटा सेंटर व एम ओक्यू कंपनी का शुभारंभ के साथ-साथ बसवे के निर्माण कार्य के शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे, और शारदा ग्रुप के 600 विस्तार की मेडिसिटी का भी उद्घाटन करेंगे|
अनुमान है कि मुख्यमंत्री जिन-चार कंपनियों का लोकार्पण और शिलान्यास करेंगे, वे कंपनियां नोएडा में लगभग 15200 करोड़ का निवेश करेंगी, जिससे कि लगभग 11500 लोगों को रोजगार मिल सकेगा| मुख्यमंत्री कई और विषयों पर भी चर्चा कर सकते हैं| मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर के नोएडा में सुरक्षा व्यवस्था के कड़े इंतजाम किए गए हैं कुछ रूट भी बदले गए हैं |

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *