सीएम योगी पहुचे जैन मंदिर जहाँ मनाया जा रहा है जैन समाज का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

सीएम योगी पहुचे जैन मंदिर जहाँ मनाया जा रहा है जैन समाज का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव

 

(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)

 

अयोध्या।सीएम योगी जैन मंदिर पहुंचे जहाँ पर जैन समाज का पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव मनाया जा रहा है।मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दोपहर करीब 3:40 बजे श्री ऋषभ देव दिगंबर जैन मंदिर में आयोजित पंच कल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए है।जैन धर्म में पंचकल्याणक प्रतिष्ठा महोत्सव का विशेष महत्व है। यह आयोजन तीर्थंकरों के जीवन से जुड़े पांच प्रमुख कल्याणकों, गर्भ, जन्म, तप, केवलज्ञान और मोक्ष की स्मृति में मनाया जाता है। इस अवसर पर देश के विभिन्न हिस्सों से आए जैन श्रद्धालु, संत और धर्माचार्य मौजूद है। अयोध्या का जैन धर्म से भी गहरा संबंध माना जाता है। सीएम योगी योगी की उपस्थिति इस कार्यक्रम को और अधिक महत्वपूर्ण बना रही है।राममंदिर चढ़ावा चोरी पर योगी बोले कि अपराधी कोई हो, नहीं बचेगा।15 दिन में इस मामले की जाँच कर रही एसआईटी टीम दूध का दूध, पानी का पानी कर देगी।योगी जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि सपा के दोहरे चरित्र को देखो, कहते हैं राम भक्तों का अपमान हुआ है।कारसेवकों पर गोली चलवाने वाले और राम के नारे लगाने पर गोली चलवाने वाले लोग उपदेश देने चले हैं। अयोध्या के बारे में समाचार पत्रों से सुनने को मिला। हमने ट्रस्ट के अनुरोध पर एसआईटी जांच बैठाई। एसआईटी दूध का दूध और पानी का पानी करके रहेगी। लेकिन, मैं सभी पक्षों से कहूंगा कि कोई भी अनर्गल टिप्पणी न करें, जो रामभक्तों को आहत करे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *