सीखने की कोई उम्र नहीं होती, जीवन पर्यंत सीखने का प्रयास करना चाहिए

सीखने की कोई उम्र नहीं होती, जीवन पर्यंत सीखने का प्रयास करना चाहिए

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

लखनऊ। श्री जय नारायण मिश्र महाविद्यालय में दो दिवसीय कैरियर फेस्ट ‘अनुभूति 2024’ का उद्घाटन, मुख्य अतिथि, अजय सिंह, हेड, (सी.एस.आर) टी.सी.एस. उत्तर प्रदेश, लखनऊ तथा प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, लखनऊ के कर कमलो द्वारा मां सरस्वती प्रतिमा समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर संपन्न हुआ।
इस अवसर पर उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए अजय सिंह ने कहा कि, वर्तमान समय इनफॉरमेशन टेक्नोलॉजी एवं डिजिटाइजेशन का है। आज के समय में ऐसा कोई भी क्षेत्र नहीं है जहां आईटी का दखल ना हो। उन्होंने छात्रों से कहा कि, पढ़ाई के साथ-साथ आईटी पर भी अपनी पकड़ बनाएं। उन्होंने कहा कि सीखने की कोई उम्र नहीं होती जीवन पर्यंत सीखने का प्रयास करना चाहिए। इसी का दूसरा रूप अपस्किलिंग है। उन्होंने कहा कि, लखनऊ में आज टाटा समूह की 16 से 17 विभिन्न इकाइयां काम कर रही है। इन सभी में महाविद्यालय के छात्र-छात्राओं के नियोजन के लिए वह अपना सहयोग एवं मार्गदर्शन प्रदान करते रहेंगे।
इस अवसर पर बोलते हुए विशिष्ट अतिथि, प्रज्ञा त्रिपाठी, जिला सेवायोजन अधिकारी, लखनऊ ने कहा कि, आज युवाओं को अपना ध्येय चुनने के लिए समय देने की जरूरत है। और जब भी ध्येय तय हो जाए तब धैर्य के साथ अपने लक्ष्य की ओर बढ़े। हर हाल में सफलता मिलेगी। उन्होंने बताया कि छात्र, सेवायोजन कार्यालय की वेबसाइट पर जाकर अपना पंजीकरण कर सकते हैं। जिससे कि उन्हें समय समय पर सेवायोजन से जुड़ी सूचनाएं एवं सहयोग प्राप्त होते रहेंगे।
कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय मंत्री प्रबंधक, जी सी शुक्ल ने की।
इस अवसर उन्होंने कहा कि, कैरियर फेस्ट ‘अनुभूति 2024’ युवा छात्र छात्राओं को उद्योग एवं कॉरपोरेट जगत से जोड़ने का एक बहुत अच्छा माध्यम है। इसे निश्चित अंतराल पर महाविद्यालय मे आयोजित करते रहना चाहिए। महाविद्यालय प्राचार्य, प्रो विनोद चंद्रा ने सभी अतिथियों का स्वागत किया तथा बताया कि, कई विदेशी संस्थानों में रोजगार से जुड़े शिक्षण तथा प्रशिक्षण अनिवार्य रूप से दिए जाते हैं। किंतु हमारे देश में अभी ऐसा वातावरण पूरी तरह से नहीं बन पाया है। जिसकी वजह से छात्र-छात्राओं का रोजगार में तुरंत नियोजन नहीं हो पता है। इसके लिए छात्रों को स्किल डेवलपमेंट की जरूरत पड़ती है। जिसे इंटर्नशिप एवं विभिन्न प्रशिक्षणो के जरिए प्राप्त किया जा सकता है।
उन्होंने में बड़ी तादाद में आए हुए छात्र-छात्राओं की प्रशंसा की।
प्लेसमेंट सेल प्रभारी, डॉ विजय राज श्रीवास्तव ने समारोह के आरंभ में करियर फेस्ट की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने बताया कि फेस्ट में आज 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं इंटर्नशिप एवं करियर काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन कराया जिसमें 300 से अधिक छात्रो ने काउंसलिंग की। 150 छात्रों की प्रथम राउंड इंटरव्यू में जॉब के लिए व शॉर्ट लिस्ट हुई 600 छात्र छात्राओं ने करियर काउंसलिंग एवं गाइडेंस प्राप्त किया।
फेस्ट मे 12 संस्थाएं एवं उनके प्रतिनिधि प्रतिभाग कर रहे हैं, जिसमें बैंकिंग फाइनेंस ऑटोमोबाइल, इंश्योरेंस, बीपीओ सेक्टर, एविएशन एवं हॉस्पिटैलिटी टूरिज्म तथा वैलनेस से जुड़ी कंपनियां इंटर्नशिप एवं जॉब ऑफर दे रही है। करियर फेस्ट का समापन कल अपरान्ह 2:00 बजे किया जाएगा।
उपप्राचार्य, प्रो के.के. शुक्ला ने सभी के प्रति आभार व्यक्त किया।
कार्यक्रम का संचालन, डॉ नीलम अग्रवाल ने किया। इस अवसर पर महाविद्यालय प्रवेश समिति प्रमुख, डॉ अंशुमाली शर्मा, कला संकाय प्रभारी, डॉ. एस.सी. हजेला, डा इंद्रपाल, डा अमूल्य तिवारी डॉ समन खान, डॉ शिखा अग्रवाल, डॉ शरद कुमार चतुर्वेदी सहित महाविद्यालय के अनेक छात्र बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *