सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर में एसआर ग्लोबल स्कूल का दबदबा, अंडर-19 टीम ने जीता कांस्य पदक
लखनऊ। बीकेटी स्थित ‘एसआर ग्लोबल स्कूल’ की अंडर-19 बालक कबड्डी टीम ने अपनी प्रतिभा और उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन करते हुए सीबीएसई कबड्डी क्लस्टर 2026–27 चैम्पियनशिप में कांस्य पदक (Bronze Medal) अपने नाम किया है। इस प्रतिष्ठित प्रतियोगिता में विभिन्न विद्यालयों की कुल 22 टीमों ने भाग लिया था, जिन्हें कड़ी शिकस्त देते हुए एसआर ग्लोबल स्कूल के खिलाड़ियों ने यह उपलब्धि हासिल की।

