सुंदरकांड , समरसता भोज कराया गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय
लखनऊ। भाजपा के युवा नेता डॉ आशीष सिंह उर्फ विक्की के सौजन्य से बंधु पार्क सेक्टर 10 इंदिरा नगर में समरसता भोज का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में युवा नेता भाजपा के नीरज सिंह उपस्थित हुए। समरसता भोज के इस कार्यक्रम में सुंदरकांड का पाठ भी किया गया। सुंदरकांड की शुरुआत देव ग्रुप की प्रबंधक शैल सिंह एवं डायरेक्टर लाल महेंद्र प्रताप सिंह ने राम दरबार, बजरंगबली, एवं मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलित करके किया।
समरसता भोज कार्यक्रम में शहर के कई गणमान्य व्यक्तियों ने हिस्सा लिया। जिला महामंत्री भाजपा धर्मेन्द्र सिंह, चिनहट वार्ड -2 के पार्षद शैलेन्द्र वर्मा व चिनहट भाजपा मण्डल अध्यक्ष कमल पाण्डे इंदिरा नगर के पार्षद मनोज अवस्थी आदि प्रमुख रहे। इस कार्यक्रम में सैकड़ों की संख्या में क्षेत्र के लोग शामिल हुए।
मुख्य अतिथि नीरज सिंह का स्वागत लाल महेंद्र प्रताप सिंह, शैल सिंह, ललित श्रीवास्तव क्षेत्रीय संयोजक पर्यावरण गतिविधि, आशीष सिंह सामाजिक कार्यकर्ता, भावेश प्रताप सिंह , वीरेंद्र ओझा, पारुल सिंह , विनय सिंह, केडी सिंह ने स्वागत किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *