सुशील वर्मा का स्वभाव बहुत ही सरल एवं सहज था: कृष्ण कुमार जायसवाल

सुशील वर्मा का स्वभाव बहुत ही सरल एवं सहज था: कृष्ण कुमार जायसवाल

श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति के संस्थापक को 6वीं पुण्यतिथि पर किया गया याद

उनके दिखाये मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी: नैपाली यादव

जौनपुर। दीवानी न्यायालय के वरिष्ठ अधिवक्ता एवं कुशल उद्घोषक सुशील वर्मा का स्वभाव बहुत ही सरल और सहज था। ‘सादा जीवन—उच्च विचार’ के आदर्श को उन्होंने अपने हर कार्य में चरितार्थ किया। उनके द्वारा किये गये परोपकारी कार्यों और जनसेवा के योगदान को शब्दों में बाधा नहीं जा सकता है। उन्होंने समाज में जो बीज बोया था, आज वह एक वट वृक्ष बन चुका है जिसका लाभ आज तमाम लोगों को मिल रहा है। उक्त बातें श्री लक्ष्मी पूजा महासमिति ट्रस्ट जौनपुर के संस्थापक सुशील वर्मा एडवोकेट की 6वीं पुण्यतिथि पर महासमिति के अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल ने कही।

नगर के शेषपुर मोहल्ले में आयोजित श्रद्धांजलि सभा को सम्बोधित करते हुये महासमिति के पूर्व अध्यक्ष लाल बहादुर यादव नैपाली पूर्व सभासद ने कहा कि आज जब हम उन्हें याद कर रहे हैं तो हमें यह संकल्प लेना चाहिये कि उनके अधूरे कार्यों को हम सब मिलकर पूरा करेंगे। उनके द्वारा दिखाये गये करुणा, प्रेम और परोपकार के मार्ग पर चलना ही उनके प्रति हमारी सच्ची श्रद्धांजलि होगी।

इसके अलावा महासमिति के संरक्षक रामजी जायसवाल, अजय पाण्डेय, आलोक सेठ, राजकुमार मौर्या, संजय शुक्ला, मान्यताप्राप्त पत्रकार शुभांशू जायसवाल, अतुल जायसवाल, अश्वनी जायसवाल, मनीष गांधी, अभिषेक अग्रहरी, दीपक अग्रहरी, पत्रकार सारांश मिश्रा, सत्यम प्रजापति, प्राप्ति अग्रहरि, किशन रावत, पत्रकार श्रीप्रकाश वर्मा सहित अन्य वक्ताओं ने भी अपना विचार व्यक्त करते हुये स्व. वर्मा को श्रद्धांजलि अर्पित किया। पुण्यतिथि कार्यक्रम की अध्यक्षता अध्यक्ष कृष्ण कुमार जायसवाल एवं संचालन संरक्षक रामजी जायसवाल ने किया। अन्त में संस्थापक पुत्र वैभव वर्मा ने समस्त आगंतुकों का स्वागत करते हुये सभी के प्रति आभार भी ज

ताया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *