सूखे फव्वारें,टूटी सड़के व जगह जगह गंदगी बनी राम नगरी की पहचान
फोटो
अयोध्या।राम मंदिर निर्माण के बाद से अयोध्या का चौहुमुखी विकास नगर निगम अयोध्या द्वारा किया जा रहा है।परंतु उनका यह दावा खोखला ही साबित हो रहा है। इसका जीता जागता उदाहरण शहर के मुख्य मार्गो पर पाकों मे सूखे फव्वारें, विभिन्न वार्डों में स्थित कॉलोनियों तथा मोहल्लों में सीवर पाइपलाइन बिछाने की बाद भी गड्ढों में तब्दील सड़के है।एक तरफ जहां नगर निगम अयोध्या को सजाने संवारने का काम कर रहा है और यह दावा कर रहा है कि बाहर से तथा दूर-दराज से अयोध्या राम मंदिर का दर्शन करने आने वाले श्रद्धालुओं तथा पर्यटकों को अपनी ओर आकर्षित करने के लिए रामनगरी में में चौमुखी विकास किया जा रहा है।परंतु यह दावा अयोध्या कैंट रेलवे स्टेशन के सामने स्थित गुरु गोविंद सिंह चौक चौराहा व पुष्पराज चौराहे सहित कई जगहों पर स्थित सूखा फौव्वारा झूठी साबित कर रहा है।क्योंकि यहां पर फौव्वारा चलने की तो दूर इसमें पानी तक नहीं है। पानी न होने के चलते इसमे सूखी मिट्टी तथा गंदगी दिखाई दे रही है।देखा जाए जबकि अयोध्या राम मंदिर से तथा अन्य जगहों से दर्शन पूजन करने आने वाले और जाने वाले श्रद्धालु तथा पर्यटकों के साथ-साथ अन्य रेलयात्री इधर से ही होकर गुजरते हैं और इनकी नजर इन सूखे फव्वारों पर पड़ती है।यह यही वाली बात हुई जब किसी के दरवाजे के सामने ही गंदगी है।तो अंदर क्या होगा यह तो पहले ही पता चल जाता है।यही दशा शहर के विभिन्न वाडों में गंदगी को भी लेकर है।स्थानीय लोगों की माने तो कूड़ा उठाने के लिए सफाई कर्मी नियमित रूप से नहीं आते हैं।जिसके चलते कई दिनों तक कूड़ा वहीं आसपास रहता है और नालियों मे जाकर जमा होता है।जिसके चलते डेंगू,मलेरिया जैसे अन्य संक्रामक बीमारियों के फैलने की आशंका शहर वासियो में बनी रहती है।

