सेवा संकल्प अभियान माह (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अन्तर्गत मेडिकल कालेज जौनपुर एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान कैंपस अंदर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया 

*सेवा संकल्प अभियान माह (17 सितंबर से 17 अक्टूबर 2026) के अन्तर्गत मेडिकल कालेज जौनपुर एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान कैंपस अंदर वृक्षारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया

संवाददाता प्रवीण अस्थाना

 

*जौनपुर:* उमानाथ सिंह स्वशासी राज्य चिकित्सा महाविद्यालय, जौनपुर एवं रोटरी क्लब जौनपुर के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार को चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य सेवा संकल्प अभियान माह के अन्तर्गत चिकित्सा महाविद्यालय परिसर को हरित एवं पर्यावरण अनुकूल बनाने के साथ-साथ समाज में पर्यावरण संरक्षण और वृक्षारोपण के प्रति जागरूकता का संदेश देना रहा।

कार्यक्रम में चिकित्सा महाविद्यालय के प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) आर0बी0 कमल, मुख्य चिकित्सा अधीक्षक प्रो0 (डा0) ए0ए0 जाफरी, चीफ प्रॉक्टर प्रो0 रुचिरा सेठी, डीन एकेडमिक प्रोफेसर तबस्सुम यासमीन, कैंपस प्रभारी डा0 संजीव यादव, डा0 विनोद कुमार, डा0 जितेंद्र कुमार, डा0 आशुतोष सिंह, डा प्रियंका सिंह, डा0 अर्चना चौधरी, डा श्वेता सिंह, दीपिका शाव, डा0 मिथिलेश सिंह, डा0. अबू समा खान डॉ0 जयंत शर्मा एवं डा0 संदीप सिंह सहित चिकित्सकों एवं कर्मचारियों द्वारा पौधरोपण किया गया।

इसी क्रम में रोटरी क्लब जौनपुर की ओर से अध्यक्ष शिवांशु श्रीवास्तव, सचिव संदीप सेठ, प्रेसिडेंट इलेक्ट डा0 बृजेश कन्नौजिया, जोनल सेक्रेटरी श्याम वर्मा, पर्यावरण निदेशक ज्योति सिंह, रविकांत जायसवाल, डा0 सुधांशु टंडन, संजय जायसवाल, शाहिद शम्स अब्बास, कृष्ण कुमार मिश्र एवं दुर्गेश तिवारी द्वारा भी पौधरोपण किया गया।

इस अवसर पर प्रधानाचार्य प्रो0 (डा0) आर0बी0 कमल ने कहा कि यह कार्यक्रम सेवा संकल्प अभियान माह के अन्तर्गत आयोजित किया गया जिसका मूल उद्देश्य वृक्ष पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के साथ-साथ स्वस्थ एवं स्वच्छ वातावरण के निर्माण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। चिकित्सा महाविद्यालय परिसर में अधिक से अधिक पौधों का रोपण एवं उनका संरक्षण संस्थान को हरित परिसर के रूप में विकसित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के विभागाध्यक्ष डा0 अनुज सिंह सहयोगी चिकित्सक डा0 मुदित चौहान, डा0 पूजा पाठक, डा0 नवीन कुमार, डा0 अनिल कुमार एवं कम्युनिटी मेडिसिन विभाग के अन्य चिकित्सक व कर्मचारियों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

कार्यक्रम के दौरान सभी उपस्थित लोगों ने लगाए गए पौधों के संरक्षण एवं नियमित देखभाल का संकल्प लिया। चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन एवं रोटरी क्लब द्वारा पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने तथा भविष्य में भी इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने पर जोर दिया गया।

कार्यक्रम के अंत में चिकित्सा महाविद्यालय प्रशासन ने रोटरी क्लब जौनपुर के पदाधिकारियों एवं सदस्यों के प्रति आभार व्यक्त किया तथा पर्यावरण संरक्षण के लिए सामूहिक प्रयासों को निरंतर जारी रखने का आह्वान किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *