स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर कर्मचारियों को पौधे वितरित करके अधिशासी अभियंता इं रथिन सिन्हा ने पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया।
लो नि वि के नि ख 1 में झंडा रोहण और राष्ट्रगान के बाद
अधिकारियों व कर्मचारियों ने राष्ट्र
निर्माण पर अपने विचार रखे।
शाहजहांपुर/15 अगस्त 2026
स्वतंत्रता दिवस पर शहीदों को नमन के साथ देश के हर नागरिक को अपने कर्तव्य का भी बोध होना चाहिये, कि हर नागरिक का देश के प्रति क्या दायित्व हैं और हम उनका कितना निर्वाहन कर रहे हैं।
80 वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर अधिशासी अभियंता
इं रथिन सिन्हा ने ध्वजारोहण और राष्ट्रगान के उपरांत उक्त उदगार अधिकारियों एवं कर्मचारियों को संबोधित करते हुए व्यक्त किये।
उन्होंने राष्ट्रकवि मैथलीशरण गुप्त के खंड काव्य भारत भारती की
कविता “भारतवर्ष की श्रेष्ठता” की पंक्तियाँ भी सुनाई, साथ ही शहीदों की नगरी शाहजहांपुर के महान स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व राम प्रसाद बिस्मिल, अशफ़ाक़ उल्लाह खाँ, और ठाकुर रोशन सिंह के जीवन और उनकी देश के लिये दी गई कुर्बानियों पर भी प्रकाश डाला।
स्वतंत्रता दिवस कार्यक्रम को संबोधित करते हुए सहायक अभियंता इं दिनेश सिंह यादव ने कहा कि संविधान में अलग 2 जो व्याख्यान हैं उनकी जानकारी भी आम नागरिक को रखना चाहिये। देश को आज़ादी बहुत ही कुर्बानियों के बाद मिली है।
कार्यक्रम का संचालन अवर अभियंता व जनपद सचिव डिप्लोमा इंजी संघ इं अहमद मुबीन ने कहा कि राष्ट्र निर्माण के लिये हम सबको अपने मिले दायित्वों का पालन समय पर करना चाहिये।
कार्यक्रम को सहायक अभियंता इं महेंद्र कुमार ,अवर अभियंता
इं राम औतार,इं कुलदीप कुमार, इं ज्ञानेंद्र शर्मा, इं जोगेन्द्र गंगवार,
इं जगदीश शर्मा , सेवानिवृत्त प्रशासनिक अधिकारी श्री राम कुमार तिवारी, मिनिस्टीरियल संघ के जनपद अध्यक्ष व कैशियर तरुण सोनी, वरिष्ट लिपिक फ़िरोज़ अली आदि ने भी संबोधित किया।
कार्यक्रम में जनपद अध्यक्ष
इं राम औतार के अलावा कंप्यूटर ऑपरेटर कुलदीप कुमार द्वारा प्रस्तुत कविताओं एवं हास्य व्यंग्य कनिष्ठ लिपिक आकाश कुमार ने गीत प्रस्तुत ने चार चांद लगा दिये।
इस अवसर पर अवर अभियंता
इं विपिन यादव,इं जगदीश शर्मा, इं मुकेश वर्मा, इं कृष्ण कुमार,
इं वीरपाल आदि उपस्थित रहे।
लिपिक संवर्ग से चंकी पांडेय, सुधीर कुमार, धर्मेंद्र बाबू, शिवम,
अभिषेक शर्मा, आकाश, अरुण कुमार और कंप्यूटर ऑपरेटर राम बहादुर आदि उपस्थित रहे।

