हम धर्म के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की सेवा करें, तो हमारे कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे: जिलाधिकारी
जौनपुर, 26 दिसम्बर मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा मुख्यमंत्री आवास से वीर बाल दिवस के अवसर पर आयोजित भव्य
कीर्तन समागम में सहभागिता की गयी।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री जी ने चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह के अद्वितीय
बलिदान को नमन करते हुए इसे भारत की सनातन एवं सिख परंपरा की गौरवशाली विरासत बताया। उन्होंनेन्हों नेकहा कि आज देश और दुनिया
वीर साहिबजादों के त्याग और बलिदान को स्मरण कर रही है।
उक्त कार्यक्रम के सजीव प्रसारण को कलेक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी डॉ. दिनेश चन्द्र, मुख्य राजस्व अधिकारी अजय अम्बष्ट, की
उपस्थिती में सरदार नवनीत सिंह, सतवंत सिंह, गुरमीत सिंह, रंजीत सिंह, सतनाम सिंह, जिऊपाल सिंह, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी डा0
गोरखनाथ पटेल, जिला प्रोबेशन अधिकारी विजय पाण्डेय, जिला सूचना अधिकारी मनोकामना राय, सहित अन्य अधिकारियों कर्मचारियों, यों और
उपस्थित बच्चों द्वारा देखा गया तथा मुख्यमंत्री जी के उद्बोधन को सुना गया।
जिलाधिकारी ने कहा कि आज का दिन हमारे राष्ट्र के लिए अत्यंत संवेदनशील एवं प्रेरणादायी है। आज के ही दिन गुरु गोविंद सिंह जी
के चारों साहिबजादों बाबा अजीत सिंह, बाबा जुझार सिंह, बाबा जोरावर सिंह एवं बाबा फतेह सिंह ने अपने धर्म एवं राष्ट्र की रक्षा के लिए अपने
प्राणों की आहूति दी थी। आज उन्हें श्रद्धापूर्वक स्मरण किया जा रहा है।
उन्होंनेन्हों नेकहा कि प्रधानमंत्रीजी एवं मुख्यमंत्री जी के नेतृत्व में वीर बाल दिवस को शहीद दिवस के रूप में मनाया जा रहा है, जिसे जनपद
में भी हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है। यह दिवस हमें यह संदेश देता है कि यदि हम धर्म के मार्ग पर चलते हुए राष्ट्र की सेवा करें, तो
हमारे कार्य सदैव स्मरणीय रहेंगे। हम सभी को उन छोटे-छोटे बच्चों से प्रेरणा लेते हुए राष्ट्रहित में कार्य करने का जज़्बा विकसित करना
चाहिए। राष्ट्र उन वीर बच्चों का सदैव आभारी रहेगा।
वीर बाल दिवस के अवसर पर प्रोबेशन विभाग द्वारा विभिन्न विद्यालयों में स्लोगन, पोस्टर आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया,
जिसके अंतर्गत आज जिलाधिकारी द्वारा विजेता बच्चों को उपहार एवं सम्मान प्रदान किया गया।
इस अवसर पर बाल संरक्षण अधिकारी चन्दन राय, मुरलीधर गिरी, प्रतिभा सिंह, नीता वर्मा, बबीता, सहित एनसीसी कैडेट अन्य गणमान्य
व्यक्ति उपस्थित रहे।

