इं. हरिकिशोर तिवारी को टिकट मिलने से शिक्षक -कर्मचारी उत्साहित
शिक्षक , कर्मचारी और सरकार के बीच सेतु साबित होगे तिवारी :
इं अहमद मुबीन
शाहजहांपुर 29 सितम्बर 2026
उत्तर प्रदेश राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के प्रांतीय अध्यक्ष इं. हरिकिशोर तिवारी को आगरा स्नातक क्षेत्र से सत्तारूढ़ पार्टी भाजपा का अधिकृत प्रत्याशी घोषित किये जाने के साथ ही शिक्षक कर्मचारी संवर्ग उत्साहित है।
टिकट की जानकारी मिलते ही
डिप्लोमा इंजी संघ लो नि वि
शाहजहांपुर के सदस्यों ने खुशी का इज़हार किया।
आगरा स्नातक से टिकट मिलने के बाद डिप्लोमा इंजी संघ के सदस्यों ने इं हरिकिशोर तिवारी को वीडियो काल करके बधाई दी।
इस अवसर पर डिप्लोमा इंजी संघ लो नि वि के जनपद सचिव
इं अहमद मुबीन ने कहा कि
इं हरिकिशोर तिवारी ने सदैव कर्मचारियों के हितों के लिये
संघर्ष किया है और आप के नेतृत्व में डिप्लोमा इंजी संघ
लोक निर्माण विभाग उ प्र
और उ प्र राज्य कर्मचारी सयुंक्त परिषद ने कर्मचारियों की सेवा संबंधी समस्याओं का समय पर निराकरण कराया है।
आप भविष्य में सरकार और कर्मचारी संगठनों के बीच एक सेतु का काम करेंगे।
इटावा में जन्में श्री तिवारी ने बी.एससी. तक शिक्षा इटावा में प्राप्त करने के बाद मैकेनिकल इंजीनियरिंग में हाथरस से डिप्लोमा ऑनर्स के साथ उत्तीर्ण करते हुए टेक्निकल बोर्ड में उ.प्र. में नवाँ स्थान प्राप्त किया।
एम. ए. अर्थशास्त्र विषय से प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की करने के बाद उन्होंने अपनी राजकीय सेवा लोक निर्माण विभाग में प्रारम्भ की थी।
वर्ष 2008 में डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ, लोक निर्माण विभाग के प्रान्तीय अध्यक्ष चुने गये तथा अखिल भारतीय डिप्लोमा इंजीनियर्स संघ( एफोडे) की तरफ से विभिन्न कार्यक्रमों में श्रीलंका, बांग्लादेश के कार्यक्रमों में उत्तर प्रदेश की तरफ से प्रतिनिधित्व किया तथा नेपाल, चीन, मालदीव एवं दुबई, थाईलैण्ड, सिंगापुर एवं मलेशिया का भी विभिन्न विभिन्न कार्यक्रमों के तहत भ्रमण किया।
वर्ष 2017 मे इंजीनियर संघ के इतिहास में पहली बार निर्विरोध प्रदेश अध्यक्ष चुने गये।
वर्ष 1990 से 2005 तक कई बार संघीय आह्वान पर जेलों की यात्रा की गई एवं कई बार 06 दिन तक आमरण अनशन जैसे कार्यक्रमों को कराकर प्रोन्नतियां कराने में सफल रहे।
इटावा में राज्य कर्मचारी संयुक्त परिषद के अध्यक्ष रहते हुए रेल रोको आन्दोलन देश के सभी केन्द्रीय संगठनों के साथ मिलकर करने में सक्रिय भूमिका रही। विभाग में उत्कृष्ट कार्यों हेतु कई वर्षों तक उत्कृष्ट कार्य हेतु प्रशस्ति पत्र प्रदान किये गये। सरकारी सेवा के साथ-साथ थियोसोफीकल सोसाइटी सहित कई शिक्षण संस्थाओं से जुड़कर समाज को ट्यूशन मुक्त एवं नकल विहीन शिक्षा दिलाने में आज भी प्रयासरत हैं।
इं हरिकिशोर तिवारी को
एम एल सी के टिकट की घोषणा
पर जनपद अध्यक्ष महासंघ इं कुलदीप सोलंकी, इं राम औतार,
इं रंजीत सिंह, इं भीमराव, इं ज्ञानेंद्र शर्मा, इं गिरीश बाबू , इं अनूप सिंह, इं जगदीश शर्मा आदि ने खुशी का इज़हार किया।
(इं अहमद मुबीन)
जनपद सचिव
9454125786

