जौनपुर- हाईकोर्ट के निर्देश पर जनपद न्यायाधीश मदन पाल सिंह ने दीवानी न्यायालय के लिए तथा ट्रिब्यूनल जज मनोज कुमार सिंह गौतम ने मतापुर स्थित ट्रिब्यूनल के लिए गाइडलाइन जारी कीःटीकाकरण करा चुके अधिकतम दस अधिवक्ता या वादकारी ही एक बार में कोर्ट कक्ष में उपस्थित रह सकेंगे। नियमानुसार लिखित बहुत प्रस्तुत की जा सकेगी।सोशल डिस्टेंसिंग एवं कोविड-19 गाइडलाइन का पालन किया जाना अनिवार्य होगा। न्यायालय खुलने से पूर्व रोजाना कोर्ट परिसर में सैनिटाइजेशन कराया जाएगा।मास्क का प्रयोग अनिवार्य रहेगा। कोर्ट के प्रवेश द्वार पर थर्मल स्कैनिंग कराई जाएगी। वर्चुअल सुनवाई की व्यवस्था का भी निर्देश दिया गया। ट्रिब्यूनल में प्रवेश करने वाले अधिवक्ता व वादकारियों के पास कोविड-19 टीकाकरण का प्रमाण पत्र रखना अनिवार्य होगा।

