हिन्दी दिवस पर सेन्ट्रल एकेडमी में छात्रों के बीच विविध आयोजन

हिन्दी दिवस पर सेन्ट्रल एकेडमी में छात्रों के बीच विविध आयोजन

हिन्दी हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा-जे.पी. तिवारी

बस्ती। सेन्ट्रल एकेडमी में सोमवार को हिन्दी दिवस के अवसर पर निबन्ध प्रतियोगिता, चित्रकला, भाषण प्रतियोगिताओं का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विद्यालय के बच्चों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और हिन्दी भाषा के प्रति अपने लगाव को अलग-अलग प्रस्तुतियों के माध्यम से जाहिर किया। विजेताओं को पुरस्कृत किया गया।

निदेशक जे.पी. तिवारी ने कहा कि हिन्दी केवल बातचीत का माध्यम नहीं, बल्कि हमारी संस्कृति और भावनाओं से जुड़ी भाषा है। बच्चों को हिन्दी के प्रति रुचि बढ़ाने और इसके सही प्रयोग के लिए लगातार प्रोत्साहित किया जाता है। उप निदेशक अनुज तिवारी, प्रधानाचार्य दीपिका तिवारी ने छात्रों को मातृ भाषा हिन्दी के महत्व के बारे में विस्तार से जानकारी दी।

राज श्री तिवारी, आयुष, शीनिन, आराध्या, साक्षी, ऐंजल, आदिति, अन्वी, श्रेष्ठ, गरिमा, रौनक, हिफजा, आदित्य, सौम्या, ऐंजल, अदीना, आरोही, सोनाक्षी सहित अनेक विद्यार्थियों ने हिन्दी भाषा के इतिहास, इसकी उपयोगिता और दैनिक जीवन में इसके महत्व पर अपने विचार भी रखे। बच्चों की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में मौजूद शिक्षकों और अभिभावकों का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम में विद्यार्थियों की प्रस्तुतियों की सराहना की गई। विद्यालय परिवार की ओर से बच्चों को हिन्दी भाषा के प्रति सम्मान और इसके अधिक से अधिक प्रयोग का संदेश दिया गया।कार्यक्रम में आबिद अरशद, अतुल, फिजा अकरम, फिजा युनूस, सुधा गोंड, अंजली कौर, आजम, सम्स, प्रियंका त्रिपाठी, रानी, रूचि आदि ने छात्रों को हिन्दी दिवस के महत्व की जानकारी दिया।

—————

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *