हैवान का टीजर जारी, अक्षय कुमार का खौफनाक अंदाज और दिव्यांग दिखे सैफ अली खान
अक्षय कुमार और सैफ अली खान स्टारर अपकमिंग फिल्म हैवान अपनी मेकिंग से ही चर्चा में हैं. इसकी वजह है अक्षय और सैफ का लंबे अरसे बाद एक बार फिर साथ में स्क्रीन शेयर करना. हैवान एक साइको किलर फिल्म है, जिसमें अक्षय और सैफ अलग ही अवतार में नजर आने वाले हैं. फिल्म से कई पोस्टर रिलीज होने के बाद फिल्म का पहला टीजर रिलीज हो चुका है. टीजर एकदम साइलेंट हैं और सस्पेंस क्रिएट कर रहा है. टीजर में अक्षय और सैफ दोनों डार्क मोड में नजर आ रहे हैं और बैकग्राउंड ट्यून दिलों की धड़कनें बढ़ाने का काम कर रही हैं.
45 सेकंड के हैवान के टीजर की शुरुआत सैफ अली खान के अंधे किरदार से होती है और उनके ठीके पीछे अक्षय कुमार काली परछाई की तरह छिपे हुए किलर की भूमिका में दिखते हैं. हालांकि यह क्लियर नहीं है कि अक्षय इसमें किलर हैं या फिर सैफ का साया बनकर उन्हें किलर से बचाने वाले हैं.
वहीं, सैफ का किरदार बताता है कि वह एक अंधे और ईमानदार शख्स की भूमिका निभाने वाले हैं और हो सकता है कि वह अंधे बनकर लोगों का खून कर रहे हों और अक्षय की नजर उनपर हो. खैर फिल्म की कहानी का खुलासा इसकी रिलीज के बाद ही होगा, लेकिन हैवान के टीजर ने दर्शकों को सोचने पर मजबूर कर दिया है कि आखिर फिल्म की कहानी क्या होने वाली है.
हैवान के बारे में बता दें यह साउथ सुपरस्टार मोहनलाल स्टारर मलयालम एक्शन थ्रिलर फिल्म ओप्पम (2016) का हिंदी रीमेक है, जिसमें अक्षय एक किलर और सैफ अली खान एक अंधे केयरटेकर के रोल में होंगे. दोनों कलाकार अनोखे दिखेंगे, लेकिन वे मूंछें और दाढ़ी में रफ और रॉ लुक में नजर आने वाले हैं.
प्रियदर्शन के निर्देशन में बनी फिल्म हैवान को केवीएन प्रोडक्शंस और थेस्पियन फिल्म्स ने तैयार किया है. फिल्म में अक्षय और सैफ के अलावा बोमन ईरानी, श्रेया पिलगांवकर, राजपाल यादव, शारीब हाशमी, राजेश शर्मा, पहल चौधरी और मनोज जोशी भी नजर आने वाले हैं. फिल्म के निर्माता वेंकट के नारायण और शैलजा देसाई हैं. फिल्म में प्रीतम का म्यूजिक है. फिल्म अक्षय कुमार के बर्थडे (9 सितंबर) से दो दिन बाद 11 सितंबर को रिलीज होने जा रही है.
००
सिद्धार्थ बोडके का हंसल मेहता की स्कैम 2010 से पहला लुक आया सामने
हंसल मेहता की स्कैम 2010 में सुब्रत रॉय के रूप में सिद्धार्थ बोडके का पहला लुक सामने आ गया है। यह सीरीज जल्द ही सोनी लिव पर आएगी और तमाल बंद्योपाध्याय की किताब सहारा: द अनटोल्ड स्टोरी पर आधारित है।
यह हंसल की सुपरहिट स्कैम सीरीज का तीसरा अध्याय है, जिसने स्कैम 1992 और स्कैम 2003 के बाद खूब चर्चा बटोरी थी।
स्कैम 2010 विवादास्पद दिवंगत व्यवसायी और सहारा ग्रुप के संस्थापक सुब्रत के जीवन और उनके सफर पर रोशनी डालती है। यह सीरीज दिखाती है कि कैसे उन्होंने 1978 में सहारा इंडिया परिवार की शुरुआत की, एक विशाल बिजनेस एंपायर खड़ा किया, लेकिन बाद में 24 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा की अवैध उगाही के आरोपों के बाद कैसे उनके साम्राज्य का पतन हुआ।
सुप्रीम कोर्ट के मामलों और तिहाड़ जेल में वक्त बिताने के बाद भी सुब्रत कानूनी उलझनों से घिरे रहे।
बोडके ने हंसल के साथ काम करने को बेहद रोमांचक अनुभव बताया और कहा, मुझे इस किरदार के व्यक्तित्व की जटिलता और शो का भव्य पैमाना बहुत पसंद आया। उनका जुनून, ताकत, कमियां, उनका उत्थान और फिर पतन, ये सब उन्हें पर्दे पर निभाने के लिए एक बेहद दिलचस्प किरदार बनाते हैं। यह अनुभव मेरे लिए बेहद रोमांचक रहा है और हंसल जैसे अनुभवी निर्देशक के मार्गदर्शन में ऐसे गहरे किरदार को निभाने का मौका पाकर मैं बहुत उत्साहित हुं।
००
दुलकर सलमान की फ़िल्म आई एम गेम का ट्रेलर रिलीज़, 20 अगस्त को होगी रिलीज़
दुलकर सलमान अलग-अलग तरह की एंटरटेनिंग फ़िल्में करने के लिए जाने जाते हैं और उनकी आने वाली फ़िल्म आई एम गेम को लेकर फ़िल्म प्रेमियों में ज़बरदस्त उत्साह है। फ़िल्म के प्रमोशन और टीज़र को हर तरफ़ से अच्छा रिस्पॉन्स मिला है।
नहास हिदायत के डायरेक्शन में बनी यह फ़िल्म 20 अगस्त 2026 को रिलीज़ हो रही है। मेकर्स ने आज ही फ़िल्म का ट्रेलर रिलीज़ किया है। ट्रेलर की शुरुआत एक रोमांचक और दिलचस्प अंदाज़ में होती है, जिसमें दुलकर की आवाज़ में जुए (गैंबलिंग) और स्पोर्ट्स बेटिंग जैसे अलग-अलग तरह के जुए में इस्तेमाल होने वाले एल्गोरिदम के बारे में जानकारी दी जाती है, और फिर दुलकर की स्टाइलिश एंट्री होती है।
स्पोर्ट्स बेटिंग की बैकग्राउंड पर बने इस ट्रेलर में ज़बरदस्त एक्शन है और फिर कायदु लोहार की एंट्री होती है, जो दुलकर को साफ़ कर देती है कि वह उन्हें सिफ़र् एक मरीज़ की तरह ही देखती है। टीज़र में दुलकर के एक्सप्रेशन और अलग-अलग भाव मुख्य आकर्षण हैं, जिन्हें बैकग्राउंड म्यूज़िक और सिनेमैटोग्राफ़ी ने और भी शानदार बना दिया है।
एंटनी वर्गीज़, मिस्किन, काथिर, संयुक्ता विश्वनाथन और अन्य कलाकार अहम भूमिकाओं में नज़र आए हैं। जेक्स बिजॉय, जिमशी खालिद और चमन चाको ने क्रमश: म्यूज़िक, सिनेमैटोग्राफ़ी और एडिटिंग का काम संभाला है। फ़िल्म की रिलीज़ की तारीख़ ओणम के अहम त्योहार के समय ही पड़ रही है।
००
डीसी ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया धमाल, पांच दिनों में कमाए 36.5 करोड़
फिल्म ‘डीसीÓ ने भारतीय बॉक्स ऑफिस पर रिलीज के महज पांच दिनों में ही 36.5 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है। फिल्म ने पहले दिन 5.25 करोड़ रुपये के कारोबार के साथ शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद भी फिल्म की कमाई की रफ्तार लगातार बनी हुई है और दर्शकों का अच्छा समर्थन मिल रहा है।
शुरुआती अनुमानों के मुताबिक, फिल्म पहले सप्ताह में ही 45 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है। बॉक्स ऑफिस पर फिल्म के प्रदर्शन को देखते हुए माना जा रहा है कि आने वाले दिनों में भी इसकी कमाई की रफ्तार कायम रह सकती है।
‘डीसीÓ को दक्षिण भारत में दर्शकों का जबरदस्त समर्थन मिल रहा है। तमिलनाडु में फिल्म ने अब तक 11.5 करोड़ रुपये की कमाई की है। वहीं तेलुगु भाषी राज्यों में फिल्म का कारोबार करीब 10 करोड़ रुपये पहुंच गया है।
केरल में भी फिल्म के प्रदर्शन में लगातार सुधार देखने को मिला है। रिलीज के पहले दिन फिल्म ने यहां 50 लाख रुपये कमाए थे, लेकिन मंगलवार तक इसकी कमाई बढ़कर 8 करोड़ रुपये से अधिक हो गई।
कर्नाटक में भी फिल्म को दर्शकों का अच्छा प्रतिसाद मिला है। यहां से ‘डीसीÓ ने अब तक करीब 4.5 करोड़ रुपये का कारोबार किया है। दक्षिण भारतीय राज्यों से मिल रहे मजबूत समर्थन के चलते फिल्म जल्द ही भारतीय बॉक्स ऑफिस पर 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर सकती है।
फिल्म की कहानी और दमदार प्रस्तुति दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचने में सफल रही तो ‘डीसीÓ आने वाले दिनों में बड़ी हिट साबित हो सकती है। पांच दिनों में 36.5 करोड़ रुपये की कमाई के बाद फिल्म की नजर अब पहले सप्ताह में 45 करोड़ रुपये और इसके बाद 50 करोड़ रुपये के आंकड़े पर है।
००
बॉक्स ऑफिस पर नहीं थम रही स्पाइडर-मैन 4 की कमाई, ‘धमाल 4Ó ने भी पकड़ी रफ्तार, लाखों में सिमटा ‘जना नायकनÓ का कारोबार
सिनेमाघरों में इन दिनों रिलीज हुई फिल्मों को बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए जूझना पड़ रहा है। बड़ी फिल्मों की रफ्तार भी अब धीमी पड़ती नजर आ रही है। यहां तक कि ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने भी सोमवार को पहली बार एक अंक में कमाई की थी। वहीं नई रिलीज ‘ओह माय डॉगÓ के लिए भी लाखों रुपये जुटाना मुश्किल हो रहा है। ‘जना नायकनÓ और ‘धमाल 4Ó का कारोबार भी काफी नीचे आ गया है। हालांकि मंगलवार को कई फिल्मों के कारोबार में सोमवार की तुलना में मामूली सुधार देखने को मिला। शुरुआती आंकड़ों के अनुसार, मंगलवार को किस फिल्म ने कितनी कमाई की, आइए जानते हैं।
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने रिलीज के 12वें दिन यानी दूसरे सोमवार को 7.60 करोड़ रुपये का कारोबार किया था। इसके बाद दूसरे मंगलवार को फिल्म की कमाई में एक बार फिर तेजी देखने को मिली।
सैकनिल्क की शुरुआती रुझान रिपोर्ट के मुताबिक, फिल्म ने रिलीज के 13वें दिन यानी दूसरे मंगलवार को 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की है। इसके साथ ही भारत में फिल्म की 13 दिनों की कुल शुद्ध कमाई 431.55 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
पंकज त्रिपाठी की हालिया रिलीज ‘ओह माय डॉगÓ दर्शकों को प्रभावित करने में नाकाम साबित हुई है। रिलीज के पहले दिन से ही फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कमाई के लिए संघर्ष कर रही है। चौथे दिन यानी पहले सोमवार को फिल्म महज 25 लाख रुपये ही कमा सकी थी।
सैकनिल्क की शुरुआती रुझान रिपोर्ट के अनुसार, रिलीज के पांचवें दिन यानी मंगलवार को भी फिल्म की कमाई 25 लाख रुपये रही। इसके साथ ही भारत में पांच दिनों की फिल्म की कुल शुद्ध कमाई 3.75 करोड़ रुपये हो गई है।
थलपति विजय की आखिरी फिल्म ‘जना नायकनÓ तीसरे सप्ताह में पहुंच चुकी है और अब बॉक्स ऑफिस पर संघर्ष करती नजर आ रही है। रिलीज के 19वें दिन यानी तीसरे सोमवार को फिल्म की कमाई घटकर महज 75 लाख रुपये रह गई थी।
अब शुरुआती रुझान के मुताबिक, रिलीज के 20वें दिन यानी तीसरे मंगलवार को ‘जना नायकनÓ ने करीब 65 लाख रुपये का कारोबार किया है। इसके साथ भारत में 20 दिनों में फिल्म की कुल शुद्ध कमाई 193.70 करोड़ रुपये हो गई है।
अजय देवगन की ‘धमाल 4Ó ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छी शुरुआत के बाद लंबे समय तक दर्शकों को सिनेमाघरों तक खींचा है। हालांकि अब फिल्म की दैनिक कमाई काफी कम हो गई है। पांचवें सोमवार को फिल्म ने 35 लाख रुपये का कारोबार किया था।
सैकनिल्क की शुरुआती रुझान रिपोर्ट के मुताबिक, रिलीज के 33वें दिन यानी पांचवें मंगलवार को ‘धमाल 4Ó ने 40 लाख रुपये कमाए हैं। इसके साथ ही भारत में फिल्म की 33 दिनों की कुल शुद्ध कमाई 166.70 करोड़ रुपये पहुंच गई है।
मंगलवार के शुरुआती आंकड़ों से साफ है कि ज्यादातर फिल्मों की कमाई में सोमवार के मुकाबले थोड़ी तेजी आई है। ‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डेÓ ने जहां 8.50 करोड़ रुपये का कारोबार किया, वहीं ‘ओह माय डॉगÓ 25 लाख रुपये पर ही बनी रही। ‘जना नायकनÓ ने 65 लाख और ‘धमाल 4Ó ने 40 लाख रुपये कमाए। हालांकि ये शुरुआती आंकड़े हैं और अंतिम आंकड़ों में बदलाव संभव है।
००
अक्षय कुमार सामुक की शूटिंग के लिए तैयार, ला रहे भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म
अक्षय कुमार भारत की पहली एलियन थ्रिलर फिल्म सामुक के लिए कमर कस चुके हैं। इस फिल्म के निर्माण की जिम्मेदारी विपुल अमृतलाल शाह ने संभाली है, जो पूर्व में द केरल स्टोरी और गर्वनर जैसी फिल्में देकर चर्चा बटोर चुके हैं। आंखें, नमस्ते लंदन और सिंह इज किंग जैसी फिल्मों के बाद अक्षय और विपुल की जोड़ी लंबे समय बाद फिर साथ आ रही है। ताजा अपडेट है कि अभिनेता जल्द ही सामुक की शूटिंग शुरू करने वाले हैं।
रिपोर्ट के मुताबिक, निर्माता आगामी एलियन थ्रिलर फिल्म के लिए लंदन में शूटिंग शुरू करेंगे।
इसी महीने 23 अगस्त से शूटिंग मुख्य रूप से शुरू हो जाएगी और 90 प्रतिशत निर्माण कार्य लंदन में ही पूरा होगा, जबकि अन्य हिस्सा मुंबई में फिल्माया जाएगा। निर्देशन की कमान कनिष्क वर्मा को सौंपी गई है।
बताया जा रहा है कि सामुक में अक्षय बिलकुल अलग तरह के अवतार में दिखाई देंगे, जो उनके फैंस ने पहले कभी नहीं देखा होगा।
सामुक को थिएटर फिल्म के रूप में विकसित किया जा रहा है और इसके 2027 में रिलीज होने की संभावना है।
रिपोर्ट्स के अनुसार, निर्माता इस फिल्म को हॉलीवुड स्तर का बनाना चाहते हैं, इसलिए परियोजना में अंतरराष्ट्रीय सिनेमा के 2 दिग्गजों को भी शामिल किया गया है।
ये दिग्गज पूर्व रॉयल मरीन कमांडो और स्टंट को-ऑर्डिनेटर ल्यूक टंबर हैं, जो वेनम, स्टार वॉर्स और मिशन इम्पॉसिबल जैसी फिल्मों का हिस्सा रह चुके हैं।
००
सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव
बॉलीवुड में कदम रखने जा रहीं अभिनेत्री कनिका कपूर इन दिनों अपनी डेब्यू फिल्म बटवारा 1947 को लेकर चर्चा में हैं। राजकुमार संतोषी के निर्देशन में बनी यह फिल्म 1947 के भारत विभाजन की कहानी और उस दौर में लोगों की जिंदगी पर आधारित है। फिल्म में कनिका कपूर के साथ करण देओल, अली फजल, शबाना आजमी और अभिमन्यु सिंह जैसे कलाकार नजर आएंगे। फिल्म को लेकर कनिका काफी उत्साहित हैं और शूटिंग से जुड़ी यादों को साझा किया। इसी दौरान उन्होंने सनी देओल और प्रीति जिंटा के साथ जुड़े ऐसे अनुभव बताए, जो उनके लिए हमेशा खास रहेंगे। कनिका कपूर ने कहा, जब मैं राजवीर की डेब्यू फिल्म दोनों में काम कर रही थीं, तब मुझे सनी देओल से मिलने का अवसर मिला। वह हमेशा बेहद शालीनता से पेश आते थे। उनके साथ मुलाकात और सेट पर उन्हें काम करते हुए देखना मेरे लिए बेहद यादगार अनुभव रहा।
सनी देओल के अभिनय को याद करते हुए कनिका ने कहा, मुझे याद है कि एक-दो सीन्स में मेरा छोटा-सा हिस्सा था। मैं बैठकर उन्हें अभिनय करते हुए देखा करती थी। जिस तरह से वह अपने डायलॉग्स बोलते थे, वह देखने लायक था। वह एक डायलॉग बोलते और पूरा सेट खामोश हो जाता था। हर टेक के बाद लोग तालियां बजाते थे। उन्हें अभिनय करते देखना अपने आप में एक शानदार अनुभव था।
कनिका ने अपनी डेब्यू फिल्म बटवारा 1947 की शूटिंग से जुड़ी एक भावुक याद भी साझा की। उन्होंने कहा, इस फिल्म में काम करना मेरे लिए किसी सपने के सच होने जैसा रहा। शूटिंग के दौरान कई ऐसे पल रहे जिन्हें मैं हमेशा याद रखूंगी, लेकिन करण देओल के साथ किया गया एक लुक टेस्ट मेरे लिए सबसे खास बन गया।
कनिका ने कहा, करण देओल के साथ फाइनल लुक टेस्ट के दिन मुझे शूटिंग शुरू होने से पहले ही एक इमोशनल सीन करने के लिए कहा गया। खास बात यह थी कि उस दिन प्रीति जिंटा और सनी देओल भी सेट पर मौजूद थे। डायरेक्टर के कट कहने तक मैं पूरी तरह किरदार में थीं। जैसे ही सीन खत्म हुआ, मेरी आंखों में आंसू थे और मैं लगातार रो रही थीं। मैं किरदार में इस कदर डूब गई थीं कि कैमरे के पीछे क्या हो रहा है, मुझे कुछ पता नहीं था।
कनिका ने बताया, तभी मुझे अचानक तालियों की आवाज सुनाई दी। मैंने धुंधली नजरों से देखा, तो सेट पर मौजूद लोग खड़े होकर मेरे लिए तालियां बजा रहे थे, उनमें प्रीति जिंटा का भी चेहरा था। मुझे विश्वास नहीं हुआ, मैंने तुरंत अपने आंसू पोंछे और देखा कि वाकई में प्रीति जिंटा खड़ी होकर मेरे अभिनय की तारीफ कर रही थीं।
कनिका ने कहा, वह पल मेरे लिए बहुत मायने रखता था। मैंने प्रीति जिंटा को गले लगाया। उन्होंने मुझसे कहा कि आपने शानदार अभिनय किया। उनकी यह तारीफ मेरे लिए इसलिए भी खास थी क्योंकि प्रीति जिंटा बचपन से ही मेरी पसंदीदा अभिनेत्री रही हैं। मैंने उनको कल हो ना हो और कोई मिल गया जैसी फिल्मों में देखा है। वह लंबे समय से मेरी आदर्श रही है। ऐसे में उनसे अपने अभिनय की तारीफ सुनना मेरे लिए बहुत बड़ी बात थी।
००
हॉट अवतार में दिखीं द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, फैंस के उड़े होश
एक्ट्रेस उल्का गुप्ता अपनी एक्टिंग के लिए जानी जाती हैं। उल्का काफी समय से सिनेमा से जुड़ी हुई हैं। उन्होंने कई प्रोजेक्ट्स में काम किया है। अब उन्होंने कुछ तस्वीरें अपने सोशल मीडिया पर शेयर की हैं, जिसके बाद फैंस काफी नाराज नजर आ रहे हैं।
उल्का गुप्ता ने इंस्टाग्राम पर कुछ तस्वीरों की पोस्ट शेयर की, जिसमें वो काफी शानदार दिख रही हैं। पोस्ट के कैप्शन में उन्होंने लिखा- ‘मिट्टी जैसे रंगों में सजी, हर एक अंदाज़ को अपनाते हुए।
पोस्ट में उल्का ब्राउन कलर की ड्रेस में पोज देती नजर आ रही हैं। तस्वीरों में एक्ट्रेस काफी बोल्ड लुक में अदाएं बिखेरती नजर आ रही हैं। अब जहां एक तरफ कई फैंस उनके इस लुक की तारीफ कर रहे हैं, तो वहीं कुछ लोग उनके इस फोटोशूट पर नाराजगी जाहिर कर रहे हैं।
एक यूजर ने कमेंट किया- ‘मेरी फेवरेट थी, पर अब नहीं।Ó वहीं दूसरे ने लिखा- ‘आपका ट्रेडिशनल में पिछला लुक ज्यादा अच्छा था।Ó वहीं एक अन्य यूजर ने लिखा- ‘आप इस तरह के शूट क्यों करवाती हैं।Ó इनके अलावा कई लोगों ने उनके लुक की तारीफ भी की।
बता दें कि उल्का गुप्ता हाल ही में ‘केरल स्टोरी 2Ó में नजर आईं थीं, जो केरल स्टोरी का सीक्वल था। ‘केरल स्टोरी 2Ó बॉक्स ऑफिस पर ज्यादा कमाल नहीं कर पाई थी, हालांकि उल्का की एक्टिंग को काफी सराहना मिली थी।
उल्का गुप्ता पहली बार टीवी सीरियल ‘झांसीÓ की रानी में मुख्य भूमिका में नजर आई थीं। हिंदी टीवी इंडस्ट्री में काम करने के बाद उल्का ने तेलुगु फिल्म इंडस्ट्री का रुख किया। उल्का की पहली तेलुगु फिल्म 2015 में आंध्र पोरी नाम से रिलीज हुई थी। उल्का गुप्ता ने रणवीर सिंह की सिम्बा में भी अभिनय किया था। उल्का को अपने उम्दा अभिनय के लिए कई टीवी अवॉर्ड भी मिल चुके हैं।
००
नारियल को डाइट में करें शामिल, इससे मिल सकते हैं कई फायदे
नारियल एक ऐसा फल है, जो अपनी खासियतों के कारण दुनियाभर में जाना जाता है। इसके कई प्रकार होते हैं, जिनका उपयोग पूजा-पाठ से लेकर खाने-पीने तक में किया जाता है। नारियल का पानी और तेल सभी सेहत के लिए फायदेमंद होते हैं। इस लेख में हम आपको रोजाना नारियल खाने के 5 लाभ बताएंगे, जो आपके स्वास्थ्य को बेहतर बनाने में मदद करेंगे। आइए जानते हैं कि रोजाना नारियल खाने से क्या-क्या फायदे मिल सकते हैं।
दिल को स्वस्थ रखने में सहायक है नारियल
रोजाना नारियल खाने से दिल को स्वस्थ रखने में मदद मिल सकती है। इसमें मौजूद कुछ खास फैटी एसिड दिल की बीमारियों के खतरे को कम कर सकते हैं।
इसके अलावा नारियल का पानी शरीर में कोलेस्ट्रॉल के स्तर को नियंत्रित करने में भी मदद करता है। इससे रक्तचाप भी सामान्य रहता है, जिससे दिल की बीमारियों का खतरा कम होता है। इसलिए अपने आहार में नारियल को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में है मददगार
नारियल में मौजूद कुछ खास तत्व शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाने में मदद कर सकते हैं। रोजाना नारियल खाने से शरीर की ताकत बढ़ती है और बीमारियों से लड़ने की क्षमता मिलती है।
इसके अलावा नारियल का पानी भी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ावा देने में सहायक होता है।
यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है, जिससे रोग प्रतिरोधक क्षमता मजबूत होती है। इसलिए रोजाना नारियल खाना फायदेमंद हो सकता है।
पाचन को सुधारने में है सहायक
नारियल में फाइबर होता है, जो पाचन को सुधारने में मदद करता है। रोजाना नारियल खाने से कब्ज, गैस जैसी समस्याओं से राहत मिल सकती है।
इसके अलावा नारियल का पानी भी पाचन को बेहतर बनाने में सहायक होता है।
यह शरीर को हाइड्रेट रखने के साथ-साथ जरूरी पोषक तत्व भी प्रदान करता है, जिससे पाचन मजबूत होता है। इसलिए अपने आहार में नारियल को शामिल करना फायदेमंद हो सकता है।
त्वचा के लिए है फायदेमंद
नारियल का तेल त्वचा के लिए बहुत फायदेमंद होता है। इसमें मौजूद फैटी एसिड त्वचा को नमी देते हैं और उसे मुलायम बनाते हैं।
इसके अलावा नारियल का पानी भी त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करता है। इससे त्वचा चमकदार और स्वस्थ दिखती है। नारियल के इन फायदों को देखते हुए इसे अपनी डाइट में शामिल करना तो बनता है।
इसके नियमित सेवन से आप न केवल ताजगी महसूस करेंगे बल्कि आपकी त्वचा भी निखरेगी।
बालों की समस्याओं से दिला सकता है छुटकारा
नारियल बालों की समस्याओं जैसे रूसी, झड़ना आदि से निजात दिलाने में कारगर साबित हो सकता है। इसमें कुछ खास गुण होते हैं जो खोपड़ी की सूजन कम करते हैं।
इसके अलावा इसमें मौजूद विटामिन्स बालों की ग्रोथ बढ़ाते हैं। इस प्रकार नारियल कई प्रकार के लाभ प्रदान कर सकता है।
इसलिए इसे अपनी रोजमर्रा की जिंदगी का हिस्सा जरूर बनाएं ताकि आप इसके सभी फायदों का पूरा फायदा उठा सकें।
००
बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें
बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ावा देना एक अहम काम है। यह न केवल उनके पढ़ाई के लिए जरूरी है, बल्कि उनके जीवनभर काम आ सकता है। सही आदतें अपनाकर आप अपने बच्चों को बेहतर पढ़ाई करने में मदद कर सकते हैं। इस लेख में हम कुछ सरल और प्रभावी आदतों पर चर्चा करेंगे, जो आपके बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ाने में सहायक हो सकती हैं।
नियमित पढ़ाई का समय तय करें
बच्चों के लिए एक निश्चित समय पर पढ़ाई करना बहुत जरूरी है। इससे उनकी आदतें बनती हैं और वे समय प्रबंधन सीखते हैं।
एक निश्चित समय पर पढ़ाई करने से उनका ध्यान भी बेहतर होता है और वे अधिक प्रभावी ढंग से पढ़ाई कर सकते हैं।
सुबह का समय सबसे अच्छा माना जाता है क्योंकि इस समय मन ताजा होता है और वे नई जानकारी को बेहतर तरीके से समझ सकते हैं।
छोटे-छोटे आराम के पल लें
लंबे समय तक पढ़ाई करने से थकान हो सकती है, जिससे ध्यान भटकता है। इसलिए बच्चों को बीच-बीच में आराम के छोटे-छोटे पल लेने की आदत डालें।
हर 25-30 मिनट की पढ़ाई के बाद 5-10 मिनट का आराम लें। इस दौरान वे थोड़ी देर टहल सकते हैं, पानी पी सकते हैं या हल्का-फुल्का खेल खेल सकते हैं।
इससे उनका मन तरोताजा रहेगा और वे अधिक ऊर्जा के साथ पढ़ाई कर पाएंगे, जिससे उनकी याददाश्त और एकाग्रता भी बढ़ेगी।
ध्यान केंद्रित करने वाले खेल खेलें
ध्यान केंद्रित करने वाले खेल बच्चों की मानसिक क्षमता को बढ़ाने में मदद करते हैं। शतरंज, पहेली या याददाश्त के खेल जैसे मेमोरी गेम्स बच्चों की सोचने की क्षमता को मजबूत करते हैं।
इन खेलों से बच्चे न केवल मजे करते हैं बल्कि उनकी याददाश्त भी बेहतर होती है।
इसके अलावा ये खेल उनके ध्यान को भी बढ़ाते हैं, जिससे वे अपने अध्ययन में अधिक ध्यान लगा सकते हैं और बेहतर परिणाम प्राप्त कर सकते हैं।
सही खाने-पीने पर ध्यान दें
बच्चों का खान-पान उनकी मानसिक सेहत पर बड़ा असर डालता है। उन्हें पोषक तत्वों से भरपूर खाना दें जैसे फल, सब्जियां, मेवे और दूध आदि। इनसे उनका दिमाग स्वस्थ रहता है और याददाश्त मजबूत होती है।
इसके अलावा उन्हें समय-समय पर पानी पीने की आदत डालें ताकि वे तरोताजा रहें।
सही खाने-पीने से उनकी एकाग्रता भी बढ़ती है, जिससे वे अपने पढ़ाई में बेहतर प्रदर्शन कर सकते हैं और अधिक प्रभावी ढंग से सीख सकते हैं।
नियमित व्यायाम कराएं
नियमित व्यायाम न केवल शारीरिक सेहत के लिए बल्कि मानसिक सेहत के लिए भी फायदेमंद होती है।
बच्चों को रोजाना कुछ मिनट दौड़ने, कूदने या योग करने के लिए प्रेरित करें। इससे उनका मन तरोताजा रहता है और वे अधिक ऊर्जा के साथ पढ़ाई कर सकते हैं।
इन सरल तरीकों से आप अपने बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे उनका पढ़ाई और जीवन दोनों ही बेहतर होगा।
००
(13कैप्शन01)आज का वर्ग पहेली।
(13कैप्शन02)आज का सोडूकू। ं
(13कैप्शन03)सनी देओल के अभिनय को देखकर खामोश हो जाता था पूरा सेट, कनिका कपूर ने साझा किया अनुभव।
(13कैप्शन04)हॉट अवतार में दिखीं द केरल स्टोरी 2 की एक्ट्रेस उल्का गुप्ता, फैंस के उड़े होश।
(13कैप्शन05)नारियल को डाइट में
करें शामिल, इससे मिल सकते हैं कई फायदे।
(13कैप्शन06)बच्चों की याददाश्त और एकाग्रता को बढ़ावा देने के लिए अपनाएं ये 5 आदतें।

