होली जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से निकाला गया

होली जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग से निकाला गया

ब्यूरो चीफ आर एल पाण्डेय

हरदोई। होली महोत्सव समिति, शाहाबाद के तत्वावधान में आयोजित रंगोत्सव कार्यक्रम/जुलूस में उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी के सुपुत्र युवा नेता आदि तिवारी शामिल हुए। जुलूस में संगीत की धुन पर लोग थिरक रहे थे तथा गले मिलकर अबीर गुलाल लगाकर एक दूसरे को बधाई दे रहे थे।होली जुलूस नगर के प्रमुख मार्ग नगर पालिका कार्यालय से सरदार गंज पुलिस चौकी तक निकाला गया।
इस होली जुलूस में भाजपा जिलामहामंत्री सत्येन्द्र कुमार राजपूत मंत्री जी के कार्यालय प्रभारी सुभाष रस्तोगी, पूर्व ब्लाक प्रमुख रामनाथ त्रिपाठी,विधानसभा संयोजक/जिला पंचायत सदस्य लालाराम राजपूत , राजेंद्र प्रसाद मिश्रा, गोपाल त्रिपाठी, शिब्बू गुप्ता, भाजपा पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिलाध्यक्ष वेदराम वेद राम राजपूत , महामंत्री नगर सुभाष सिंह,उपाध्यक्ष सौरभ लाहोरी , नगर मंत्री सौरभ त्रिपाठी ,युवा मोर्चा नगर अध्यक्ष दौलत राम राठौर, शेर सिंह राजपूत , अमित रानू गुप्ता, आजाद सिंह,व स्थानीय नागरिकों के साथ नगर में रंगोत्सव मनाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *