अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद ने निकाली बाइक तिरंगा रैली

सिटी रिपोर्टर प्रत्यूष पाण्डेय

लखनऊ।स्वतंत्रता दिवस पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद लखनऊ महानगर और अवध प्रांत की टीम के लगभग 50 पूर्व सैनिकों का सुबह 10 बजे लखनऊ मे 1090 चौराहा (वीमेन पावर लाइन चौराहा) पर एकत्रीकरण हुआ। वहां से बाइक तिरंगा रैली भारत माता एवं वंदे मातरम के जयकारे तथा पूर्व सैनिक की क्या पहचान सेवा साहस और सम्मान के नारों के साथ निकाली गई । तिरंगा यात्रा समता मूलक चौक से एलडीए ऑफिस के सामने से होती हुई लोहिया पार्क के पास से फिर कांशीराम स्मारक के सामने रोकी गई। वहीं प्रदेश उपाध्यक्ष कैप्टन इंदल सिंह चंदेल ने सभी साथियों एवं उपस्थित जनता को संबोधित करते हुए बताया कि कैसे हमारे सैनिक सीमा पर अपनी जान की बाजी लगाकर देश की रक्षा करते हैं । ऑपरेशन सिंदूर में हमारी तीनों सेनाओं के एकीकृत आक्रमण के द्वारा बहुत अल्प समय पर दुश्मन को घुटनों पर आने के लिए विवश कर दिया। हमारी सेनाओं के शौर्य का लोहा आज पूरा विश्व मान रहा है । कुछ उत्साही नवयुवकों ने भी आगे आकर अपनी बातें रखीं। अंत में भारत माता के जयकारे के साथ मिष्ठान वितरण कर रैली कार्यक्रम संपन्न हुआ । जय हिंद।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *