
पुलिस का अपराधियों में खौफ से व्याप्त होनें के चलते कुख्यात बदमाश ने अपराध से की तौबा
उमाकान्त श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ
शाहजहाँपुर
पुलिस अधीक्षक एस.आनन्द के निर्देशानुसार अपर पुलिस अधीक्षक नगर / ग्रामीण के पर्यवेक्षण के चलते जनपद में अपराधियों के विरूद्ध अभियान चलाकर उनके ऊपर कड़ी कार्यवाही भी की जा रही है ।
जिसके चलते शाहजहाँपुर पुलिस की कार्यवाही से डरकर जनपद के थाना मिर्जापुर के गाँव कुडरा पहाड़पुर निवासी कुख्यात बदमाश सुनील उर्फ टुईया ने बुधवार को अपर पुलिस अधीक्षक के कार्यालय में पहुँचकर अपर पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार के समक्ष उपस्थित हुआ तथा कहा कि मैं अपराध से तौबा करता हूँ । तथा भविष्य में कोई भी अपराध किया जाता है। तो मेरा एनकाउंटर कर दिया जाये ।
सुनील उर्फ टुईया के विरूद्ध लूट , डकैती , चोरी , हत्या का प्रयास , मादक पदार्थ तस्करी आदि के एक दर्जन से ज्यादा अभियोग थाना मिर्जापुर के अलावा अन्य थानों पर दर्ज है ।
पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में शाहजहाँपुर पुलिस द्वारा अपराध के विरूद्ध जीरो टॉलरेंस नीति अपनाकर प्रभावी कार्यवाही की जा रही है ।

