शीत ऋतु के आगमन के साथ ही रामलला के दर्शन समय में हुआ बदलाव
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या: श्री राम मंदिर में आज से श्रद्धालुओं को मंदिर में सुबह 7:00 से होंगे रामलला के दर्शन। रात 9:00 बजे तक जारी रहेगा दर्शन पूजन। रामलला की आरती के समय में भी हुआ बदलाव,दोपहर में आरती व भोग के लिए एक घंटे तक मंदिर का पट रहेगा बंद।देखे समय सारिणी
सुबह 04:30 बजे- मंगला आरती, सुबह 6:30 बजे- श्रृंगार आरती- दर्शन मार्ग से प्रवेश प्रारंभ, सुबह 07:00 बजे- दर्शन प्रारंभ, दोपहर 12:00 बजे-भोग आरती- डी-वन से प्रवेश बंद, दोपहर 12:30 से 01 बजे तक – पट बंद रहेगा। दोपहर 01:00 बजे- दर्शन प्रारंभ, रात 09:00 बजे-डी-एक से प्रवेश बंद, रात 9:15 बजे दर्शन समाप्त, रात 9:30 बजे- शयन आरती- आरती के बाद कपाट बंद

