अयोध्या एस.एस.पी डॉक्टर गौरव ग्रोवर ने प्रेसवार्ता कर भारत पाकिस्तान की युद्ध के माहौल बीच अयोध्या की सिक्योरिटी को बताया महत्वपूर्ण
जिला संवाददाता डॉ अजय तिवारी
अयोध्या। भारत पाकिस्तान की युद्ध के माहौल के बीच अयोध्या की सिक्योरिटी महत्वपूर्ण, राम नगरी अयोध्या का चार्ज लेने के बाद बोले एसएसपी डॉक्टर गौरव ग्रोवर, सुरक्षा की दृष्टि से जो भी सिक्योरिटी के इंस्टॉलेशन है या महत्वपूर्ण स्थल है उनकी सुरक्षा के लिए पहले से ही जो सुरक्षा चल रही है उस सुरक्षा के लिए फोर्स का डेप्लॉयमेंट है, सुरक्षा की दृष्टि से सिविल पुलिस के अलावा पीएसी एसएसएफ सीआरपीएफ है और अलग-अलग सुरक्षा एजेंसीया भी है, उन सब में अच्छा समन्वय बनाते हुए इस माहौल में परिस्थितियों को देखते हुए अधिक सेंसटाइज होते हुए सुरक्षा का एक सुदृढ़ घेरा बना हुआ है जिसका पालन कराया जा रहा है, जो श्रद्धालु अयोध्या आ रहे हैं उनको कोई दिक्कत ना हो वे सुगमता से दर्शन कर सकें उसमें भी कोई विघ्न ना पड़े, दोनों चीजों को बैलेंस करते हुए सिक्योरिटी लागू की गई है।
भारत-पाकिस्तान युद्ध के माहौल के बीच राम मंदिर की सुरक्षा के सवाल पर बोले एसएसपी, जो भी टेक्नोलॉजी जो भी जरूरी है डेप्लॉयमेंट के साथ-साथ आधुनिक टेक्नोलॉजी का भी इस्तेमाल किया जा रहा है, सभी आधुनिक टेक्नोलॉजी को पहले से ही डेप्लॉयमेंट किया गया है।
क्राउड मैनेजमेंट पर बोले एसएसपी, कहा के महाकुंभ और प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम में भी भारी संख्या में श्रद्धालु आए थे, जिला प्रशासन पुलिस प्रशासन व सभी सुरक्षा एजेंसियों द्वारा जो भी सिक्योरिटी लगी की गई थी वह आज की भी डेट में लागू हो रही है, क्राउड कंट्रोल की जरूरत पड़ने पर इस तरह की सिक्योरिटी लागू किया जाता है, परिस्थितियों के हिसाब से कुछ और अगर बेहतरीन करना होगा तो परिस्थितियों के हिसाब से वह भी किया जाएगा – डॉक्टर गौरव ग्रोवर एसएसपी अयोध्या

