अयोध्या।(डाक्टर अजय तिवारी जिला संवाददाता)
अयोध्या गोसाईंगंज विधानसभा क्षेत्र के गांव मरूई सहाय सिंह में रेलवे क्रॉसिंग में फाटक लगने को लेकर करीब एक अरसे से जनता की मांग को नजरअंदाज करने के बाद विधानसभा चुनाव आते ही लोगों का गुस्सा एक बार फिर फूट गया है।इन लोगों का मानना है कि इस गंभीर समस्या पर किसी भी जनप्रतिनिधि का ध्यान नही जा रहा है।इस बात को लेकर ग्रामीणों ने गेट नहीं तो वोट नहीं स्लोगन के साथ प्रदर्शन कर विरोध दर्ज कराया।वहाँ के लोगों का मानना है कि करीब 20 साल पुरानी जनता की यह समस्या ना तो किसी सरकार के लिए कोई मायने रखती दिखाई दी और ना ही चुने गए जनप्रतिनिधियों ने इस दिशा में कोई काम किया।जिसका नतीजा यह रहा कि चुनाव आते गए जनता मांग रखती गई और उसे आश्वासन का झुनझुना मिलता रहा।एक बार फिर विधासभा चुनाव के समय हिलोरे मारने लगी है तो मरूई सहाय सिंह रेलवे क्रॉसिंग का मुद्दा खुद ब खुद उठ खड़ा हुआ है।इसी कड़ी में सैकड़ों ग्रामीणों ने गेट नहीं तो वोट नहीं का नारा बुलंद करते हुए चुनाव लड़ने वाले नेताओं को आईना दिखाने का काम किया है। ग्रामीणों ने आरोप लगाया है कि नेता नगरी केवल झूठे वादे करके चले जाते हैं जबकि क्षेत्रवासी मौत के कुएं रूपी इस क्रॉसिंग को पार करने के लिए बेबस हैं।

