अयोध्या।(राजेश श्रीवास्तव ब्यूरो चीफ अयोध्या)
रामनगरी अयोध्या से दिल्ली यात्रा करने वालो रेल यात्रियो की सुविधाओं में अब धीरे धीरे बढ़ोत्तरी हो रही है।इसी कड़ी में सूत्र के मुताबिक सांसद लल्लू सिंह के द्वारा लगातार किये जा रहे प्रयासों की बदौलत 14205/14206 अयोध्या कैंट दिल्ली एक्सप्रेस में एलएचबी कोच लगाया जायेगा।सांसद लल्लू सिंह की मांग पर रेलवे मंत्रालय ने 15 दिसम्बर को वर्तमान कोच हटाकर एलएचबी लगाने का निर्णय लिया है।इस संबंध में सांसद लल्लू सिंह ने बताया कि एलएचबी कोच लगाने जाने से दिल्ली से अयोध्या आने जाने वालों की सुविधाओं में बढ़ोत्तरी होगी। इस कोच के लगने से यात्रा ज्यादा आरामदायक व सुरक्षित हो जायेगी। अयोध्या में भव्य राममंदिर निर्माण के विश्वास के साथ 2014 से ही रामनगरी के विकास की शुरुवात कर दी गयी थी।अयोध्या में बेहतर आवागमन सुविधा के साथ पौराणिक स्थलों का पयर्टन की दृष्टि से विकास के विजन को अपनाया गया। रामवन गमन मार्ग, रामजानकी मार्ग मार्ग का निर्माण, अयोध्या जगदीशपुर फोरलेन जिसका निर्माण चल रहा है।वही इसी कडी़ में बाराबंकी अकबरपुर रेलवे मार्ग दोहरीकरण का कार्य भी प्रगति पर है। 2018 में देश के सर्वोत्तम रेलवे स्टेशन में एक अयोध्या रेलवे स्टेशन का शिलान्यास तत्कालीन रेल राज्यमंत्री मनोज सिन्हा ने किया। जिसमें काम काफी तेजी से चल रहा है।अयोध्या से रामेश्वरम तक 2900 किमी की श्रद्धा एक्सप्रेस ट्रेन चलायी गयी।फैजाबाद का मालगोदाम सलारपुर स्थानांतरित किया जा रहा है।अयोध्या रेलवे स्टेशन के साथ अयोध्या कैंट जंक्शन का विकास किया जा रहा है।वही रामघाट हाल्ट में भी यात्री सुविधाओं का विकास किया जा रहा है।

