अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।भारतीय जनता पार्टी के शासनकाल में गृह मंत्री अमित शाह का अयोध्या में पहली बार चुनाव रैली संबोधन करने के लिए पहुंचे।अयोध्या राम नगरी में गृह मंत्री अमित शाह ने सबसे पहले हनुमानगढ़ी का दर्शन और रामलला का दर्शन किया है उसके बाद श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपालदास महराज से आशीर्वाद लिया।उसके पश्चात अयोध्या शहर के जीआईसी मैदान में जनसभा को संबोधित किया जहां पर कई हजार बीजेपी कार्यकर्ता एवं जनता जीआईसी के मैदान में पहुंची थी।
अमित शाह ने उदबोधन की शुरुआत जय श्री राम के नारे से शुरुआत की,अमित शाह ने मंच पर कहा पीएम के रामलला के मंदिर की शुरुआत के बाद पहली बार अयोध्या आया और ये अशफाक उल्लाह खान की भूमि है,
ये प्रभु राम भगवान हनुमान की भूमि है।
विनाश पर यहां निर्माण ने विजय प्राप्त की,
सन्तो ने देह का त्याग किया। यहां प्रभु राम के लिए बलिदान दिए, सरदार पटेल ने सोमनाथ के जयोतिर्लिंग का सम्मान रखा, पीएम ने राम मंदिर का भूमि पूजन किया ,मैं रामलला का मंदिर निर्माण जोरशोर से बन रहा है
जो मंदिर निर्माण को रोकना चाहते थे दम हो तो रोक लो,: सपा, बसपा कांग्रेस ने कुकृत्य किया , कारसेवकों पर गोली चलाई थी याद है न, राम सेवको को मारकर सरयू में बहा दिया गया था सरयू किनारे पर कुछ माह में राम मंदिर बनने वाला है। .क्यो रहना पड़ा रामलला को टेंट में
किसने मंदिर निर्माण रोका, काशी में बाबा विश्वनाथ कॉरिडोर का निर्माण करवाया रामभक्तों पर डंडा किसने चलाया ये याद रखना होगा बुआ बबुआ के शासन में आस्था का सम्मान नही होता था
मोदी योगी गौरव प्रदान कर रहे हैं विंध्यवासिनी मंदिर में भी निर्माण हो रहा है सपा सरकार में परिवारवाद पक्षपात और पलायन होता था भव्य दीपोत्सव हुआ अंडरग्राउंड केबलिंग हो रही है ऐतिहासिक कुंडों का सौंदर्यीकरण होने वाला है ,प्रभु राम के नाम पर एक यूनिवर्सिटी बनने जा रही है। बीजेपी को एक बार फिर आशीर्वाद दीजिए काले धन वालो के यहां रेड पड़ रही है अखिलेश को क्या तकलीफ है।
बुआ बबुआ कांग्रेस up का विकास नही कर सकती इस वक्त नोट की गाड़ियां मिल रही है,
समाजवादी इतर की दुर्गंध फैला रही है। आज पलायन करवाने वाले खुद पलायन कर रहे हैं
कश्मीर में धारा 370 हटाई गई अखिलेश की दूसरी पीढ़ी भी आयेगी तो भी 370 नही हटेगी, न ही ट्रिपल तलाक फिर लागू होगा अखिलेश से पूछना कारसेवकों पर डंडे क्यो बरसाए, क्यो गोली चलाई गई ट्रिपल तलाक हटाया गया तो ये लोग रो रहे।

