अयोध्या(संवाददाता) सुरेंद्र कुमार।केंद्रीय सड़क परिवहन एवं जहाजरानी मंत्री नितिन गडकरी आज अयोध्या पहुंचे । मौसम खराब होने के कारण तय समय से थोड़ी देरी में पहुंचे । हेलीपैड से सीधे जीआईसी मैदान में चल रही सभा शिरकत किया । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने लगभग 5700 करोड़ रुपए की परियोजनाओं का शिलान्यास व लोकार्पण किया । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी के साथ साथ उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या भी कार्यक्रम में मौजूद थे । उन्होंने अयोध्या के लिए 84 कोसी परिक्रमा की 5 परियोजनाओं तथा 67 किलोमीटर रिंग रोड बाईपास का भी शिलान्यास किया । केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि यह मेरा सौभाग्य है कि मुझे अयोध्या आकर 84 कोसी परिक्रमा मार्ग के शिलान्यास का अवसर प्राप्त हुआ । प्रभु राम आस्था व संस्कृति के प्रतीक है, अयोध्या में प्रभु श्री राम मंदिर का निर्माण हो रहा है उसका वर्णन करना बहुत कठिन है । हमने लगभग 31 सौ करोड़ खर्च करके 325 किलोमीटर का शिलान्यास किया है और 2023 समाप्त होते-होते इसका उद्घाटन करने भी अयोध्या आऊंगा । नितिन गडकरी ने सांसद लल्लू सिंह का भी धन्यवाद किया उन्होंने कहा कि सांसद लल्लू सिंह की मेहनत से ही यह कार्य संभव हो पाया है। जनता का धन्यवाद करते हुए कहा कि जैसे पिछली बार आपने हमारी कलम को ताकत दी थी वैसे इस बार भी पूर्ण बहुमत से भाजपा की सरकार बनाएं जिससे हम इसी कलम के हस्ताक्षर से अयोध्या की तस्वीर बदल सकें। सभा को संबोधित करने के बाद केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी अयोध्या पहुंचकर हनुमानगढ़ी पर मत्था टेका और राम जन्मभूमि परिसर में जाकर श्रीराम के आशीर्वाद भी लिए ।

